Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शादी टली तो प्रेमी-प्रेमिका ने लगा ली फांसी :रायगढ़ के जंगल में एक ही फंदे पर मिले शव, 6 महीने पहले हुई थी सगाई

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की सगाई हो चुकी थी, लेकिन शादी में हो रही देरी और आर्थिक परेशानी को लेकर तनाव बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने जंगल में पेड़ पर लटके दोनों के शव देख पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
रायगढ़ के जंगल में एक ही फंदे पर मिले शव, 6 महीने पहले हुई थी सगाई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की सगाई हो चुकी थी, लेकिन शादी में हो रही देरी के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। 8 अप्रैल को ग्राम एडूकला के जंगल में दोनों के शव पेड़ से लटके हुए मिले। घटना छाल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    सालभर पहले हुई थी मुलाकात

    जानकारी के अनुसार, परमेश्वरी अगरिया (20) रानीखेत की रहने वाली थी, जबकि रामकुमार अगरिया (25) भुंडीबाहरी का रहने वाला था। साल 2024 में एडू के पास नाले पर पुल का निर्माण चल रहा था। उस समय रामकुमार मजदूरी करने जाता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात परमेश्वरी से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया।  करीब एक साल तक चले रिश्ते के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। परिवार वालों को भी इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं थी।

    छह महीने पहले हुई थी सगाई

    परमेश्वरी के पिता प्रताप सिंह अगरिया ने बताया कि करीब छह महीने पहले लड़के के परिवार वाले उनके घर आए थे और दोनों की सगाई कर दी गई थी। हालांकि इसके बाद शादी की तारीख तय नहीं हो पाई। परिवार के लोगों ने कई बार इस बारे में बात की, लेकिन किसी कारण से शादी आगे नहीं बढ़ पाई।

    आर्थिक परेशानी बनी वजह

    परिजनों के मुताबिक, रामकुमार ने अपने घरवालों से नई बाइक खरीदने के लिए करीब 20 हजार रुपये लिए थे। इनमें से उसने करीब 16 हजार रुपये खर्च कर दिए थे। इसके बाद वह शादी के लिए अलग से पैसे मांगने लगा। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था, इसलिए तुरंत शादी कर पाना उनके लिए संभव नहीं था। इसी बात को लेकर तनाव बढ़ता गया।

    Breaking News

    महुआ बीनने गए ग्रामीणों ने देखा शव

    8 अप्रैल की सुबह गांव के कुछ लोग जंगल में महुआ बीनने गए थे। तभी उनकी नजर पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके युवक और युवती पर पड़ी। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना छाल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

    मोबाइल फोन जब्त, जांच जारी

    मौके से दोनों के मोबाइल फोन भी मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। छाल थाना प्रभारी मदन पाटले ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मोबाइल रिकॉर्ड भी खंगाले जाएंगे।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts