क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने कहा-महिला क्रिकेट सहित खेलों को बढ़ावा देने जागरुकता के साथ ही रेगुलर काम्पिटीशन जरूरी

महिला-बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया से महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने की सौजन्य भेंट, खेल और युवाओं के विकास पर की सार्थक चर्चा
Follow on Google News
महिला क्रिकेट सहित खेलों को बढ़ावा देने जागरुकता के साथ ही रेगुलर काम्पिटीशन जरूरी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्यप्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया से भोपाल स्थित निवास पर महिला क्रिकेट टीम की सदस्य रही प्रतिभाशाली खिलाड़ी क्रांति गौड़ ने सौजन्य भेंट कर प्रदेश में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के साथ ही विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान खेलों के विकास, विशेष रूप से महिला क्रिकेट को प्रोत्साहन देने, ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर उपलब्ध कराने तथा युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

    सीमित संसाधनों के बाद भी संकल्प और मेहनत से पाई मंजिल

    महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया से भेंट के दौरान क्रांति गौड़ ने अपने खेल जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यदि सही मार्गदर्शन और सुविधाएं समय पर मिलें, तो हमारे प्रदेश और देश की बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं।

    महिला खिलाड़ियों को आने वाली चुनौतियों और सुविधाओं पर बात की

    इस अवसर पर उन्होंने महिला खिलाड़ियों को आने वाली चुनौतियों, प्रशिक्षण सुविधाओं की आवश्यकता तथा खेलों में कैरियर की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाशाली बालिकाओं के लिए बेहतर खेल अधोसंरचना, कोचिंग और आर्थिक सहायता की आवश्यकता पर जोर दिया।

    खेल योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता

    मंत्री सुश्री भूरिया से भेंट के दौरान क्रांति ने बताया कि सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक खिलाड़ियों तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए व्यापक जन-जागरूकता की आवश्यकता है। साथ ही, विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर खेल गतिविधियों को नियमित और व्यवस्थित रूप से आयोजित करने पर भी बल दिया जाना चाहिए।

    मंत्री भूरिया ने कहा-क्रांति की उपलब्धियां देश के लिए गौरव

    महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियां न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय हैं और उनकी सफलता से अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। मंत्री भूरिया ने क्रांति गौड़ की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहां कि वे आगे भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश और देश का नाम रोशन करती रहेंगी तथा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगी।

    Vijay S. Gaur
    By Vijay S. Gaur

    विजय एस. गौर, पीपुल्स समाचार में रीजनल एडीटर हैं। साथ ही राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, खेती-किसानी,...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts