PlayBreaking News

Womens T20World Cup 2026:आज फाइनल में भिड़ेंगी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया, कौन जीतेगा खिताब?

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला क्रिकेट के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पूरे टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं और लगातार छह-छह मुकाबले जीतकर फाइनल तक पहुंची हैं। एक ओर मेजबान इंग्लैंड दूसरी बार खिताब जीतने की कोशिश करेगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया सातवीं बार चैंपियन बनने के इरादे से उतरेगा।
Follow on Google News
आज फाइनल में भिड़ेंगी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया, कौन जीतेगा खिताब?
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल आज

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक टी-20 क्रिकेट में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। वर्ल्ड कप इतिहास में हालांकि ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन लॉर्ड्स में इंग्लैंड का रिकॉर्ड शानदार है। दोनों टीमों के खिलाड़ी अच्छी लय में हैं, जबकि पिच की परिस्थितियां भी मुकाबले को और दिलचस्प बना सकती हैं। तेज गेंदबाजों और स्पिनरों की भूमिका खिताबी मुकाबले में निर्णायक रहने की संभावना है।

फाइनल में भिड़ेंगी टूर्नामेंट की दो अजेय टीमें

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया बिना कोई मैच गंवाए फाइनल तक पहुंचे हैं। दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज में अपने सभी मुकाबले जीते और फिर सेमीफाइनल में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। दोनों की मौजूदा फॉर्म मुकाबले को बेहद रोमांचक बना रही है।

ये भी पढ़ें: PK की चुनावी एंट्री : नितिन नवीन की सीट से प्रशांत किशोर को जन सुराज पार्टी ने बनाया प्रत्याशी

हेड-टू-हेड में ऑस्ट्रेलिया को बढ़त

दोनों टीमों के बीच अब तक 45 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 23 और इंग्लैंड ने 21 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों के बीच सात मैच हुए हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया ने पांच बार जीत दर्ज की है। इससे पहले खेले गए तीनों वर्ल्ड कप फाइनल भी ऑस्ट्रेलिया के नाम रहे हैं।

Breaking News

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले चारों टी-20 इंटरनेशनल जीते

वर्ल्ड कप फाइनल भले ही ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में रहे हों, लेकिन लॉर्ड्स का रिकॉर्ड इंग्लैंड के लिए उत्साह बढ़ाने वाला है। इस मैदान पर इंग्लैंड ने अब तक खेले सभी चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जीते हैं। वहीं इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ बड़ा लक्ष्य हासिल कर अपनी बल्लेबाजी की ताकत भी दिखाई थी। ऐसे में मैदान का रिकॉर्ड और मौजूदा फॉर्म दोनों टीमों के बीच संतुलन बनाते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर : शोपियां में लश्कर के दो आतंकियों की तलाश तेज, सेना-पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

स्टार खिलाड़ियों की फिटनेस और फॉर्म पर रहेगी नजर

ऑस्ट्रेलिया के लिए ऑलराउंडर एलिस पेरी की फिटनेस सबसे बड़ा सवाल बनी हुई है। सेमीफाइनल में चोट के कारण वह रिटायर्ड हर्ट हो गई थीं, हालांकि फाइनल से पहले उन्होंने नेट्स में अभ्यास किया। दूसरी ओर इंग्लैंड की कप्तान नैट सिवर-ब्रंट चोट से वापसी के बाद शानदार लय में दिखीं और सेमीफाइनल में मैच जिताऊ पारी खेलकर टीम का मनोबल बढ़ाया।

गेंदबाज निभा सकते हैं निर्णायक भूमिका

लॉर्ड्स की पिच इस टूर्नामेंट में तेज गेंदबाजों के लिए सबसे मददगार साबित हुई है। नई गेंद से सीम मूवमेंट और अतिरिक्त उछाल बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकती है। वहीं स्पिनरों ने भी पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यू और जॉर्जिया वेयरहैम के साथ इंग्लैंड की सोफी एक्लस्टन और चार्ली डीन बेहतरीन लय में हैं, जिससे गेंदबाजी इस फाइनल का सबसे अहम पहलू बन सकती है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts