Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दमोह में सनसनीखेज वारदात:महिला के हाथ-मुंह बांधकर जिंदा जलाया, घर भी आग की भेंट

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ग्राम सहरी में 60 वर्षीय महिला हल्लीबाई को हाथ और मुंह बांधकर जिंदा जला दिया गया।
महिला के हाथ-मुंह बांधकर जिंदा जलाया, घर भी आग की भेंट
AI Generated Image
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जबलपुर। दमोह जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ग्राम सहरी में 60 वर्षीय महिला हल्लीबाई को हाथ और मुंह बांधकर जिंदा जला दिया गया। आग इतनी भीषण थी कि पूरा कच्चा मकान जलकर खाक हो गया। आग बुझने के बाद मलबे से महिला का शव बरामद हुआ।

    देर रात लगी आग, गांव में मचा हड़कंप

    घटना देर रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। घर से उठती तेज लपटों को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया था। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

    /img/116/1775403720865

    हाथ और मुंह बंधे मिले, हत्या की आशंका

    रविवार सुबह जब पुलिस ने मलबा हटवाया तो उसमें महिला हल्लीबाई की लाश मिली। चौंकाने वाली बात यह रही कि उनके हाथ और मुंह क्लच वायर से बंधे हुए थे। इससे साफ है कि यह सामान्य आगजनी नहीं बल्कि हत्या का मामला हो सकता है।

    ये भी पढ़ें: ग्वालियर: अचलेश्वर मंदिर के अंदर मारपीट, प्रसाद विवाद पर पुजारी ने श्रद्धालु को पीटा; CCTV में कैद हुई घटना

    बेटे पर शक, पुलिस कर रही पूछताछ

    पुलिस के अनुसार महिला अपने बेटे संतोष के साथ उसी घर में रहती थी। आग लगने की सूचना भी बेटे ने ही दी और वह खुद सुरक्षित बाहर निकल आया लेकिन मां को बचाने की कोई कोशिश नहीं की गई। ऐसे में पुलिस को बेटे की भूमिका संदिग्ध लग रही है और उससे पूछताछ की जा रही है।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

    ये भी पढ़ें: Kanha Tiger Reserve : दो बाघों के बीच संघर्ष में एक की मौत, कन्हारी रेंज में मिला मादा बाघ का शव

    अधिकारी का बयान

    एसडीओपी अर्चना अहीर ने बताया कि शक के आधार पर बेटे से पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts