Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर:अचलेश्वर मंदिर के अंदर मारपीट, प्रसाद विवाद पर पुजारी ने श्रद्धालु को पीटा; CCTV में कैद हुई घटना

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अचलेश्वर मंदिर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां प्रसाद चढ़ाने को लेकर हुए विवाद में पुजारी ने एक श्रद्धालु के साथ मारपीट कर दी।
अचलेश्वर मंदिर के अंदर मारपीट, प्रसाद विवाद पर पुजारी ने श्रद्धालु को पीटा; CCTV में कैद हुई घटना
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अचलेश्वर मंदिर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां प्रसाद चढ़ाने को लेकर हुए विवाद में पुजारी ने एक श्रद्धालु के साथ मारपीट कर दी। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। मामला इंदरगंज थाना क्षेत्र का है।

    कमरे में ले जाकर की गई पिटाई

    जानकारी के अनुसार लक्ष्मीगंज लश्कर निवासी राजेश बोहरा मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। इसी दौरान प्रसाद चढ़ाने के तरीके को लेकर उनकी पुजारी से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद उन्हें मंदिर के नटराज भवन के एक कमरे में ले जाया गया जहां उनके साथ थप्पड़ मारते हुए धक्का-मुक्की की गई और गले से पकड़कर जोर से धक्का दिया गया।

    ये भी पढ़ें: Chandigarh BJP Office Blast : रेवाड़ी से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ISI कनेक्शन का खुलासा

    40 साल से कर रहे थे पूजा, उसी मंदिर में हुआ विवाद

    पीड़ित राजेश बोहरा का कहना है कि वह पिछले करीब 40 वर्षों से अचलेश्वर मंदिर में नियमित पूजा करते आ रहे हैं। 29 मार्च को भी वे पूजा करने पहुंचे थे और उन्होंने पुजारी को प्रसाद चढ़ाने के लिए दिया लेकिन पुजारी ने प्रसाद को फेंककर चढ़ाया जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई।

    ‘सही कर दो’ कहकर ले गए अंदर

    आरोप है कि पुजारी गगन कटारे इस बात से नाराज हो गए और मंदिर कर्मचारियों से कहा कि उन्हें नटराज भवन में ले जाकर ‘सही कर दो’। इसके बाद दूसरे पुजारी गौरव कटारे ने उनके साथ मारपीट की।

    जान से मारने और तांत्रिक क्रिया की धमकी

    पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। यहां तक कहा गया कि तांत्रिक क्रिया से उन्हें नुकसान पहुंचाया जाएगा। इस घटना के बाद से पीड़ित और उनका परिवार डरा हुआ है।

    ये भी पढ़ें: UP से गिरफ्तार ISIS आतंकी रिजवान दिल्ली कोर्ट में पेश, पुलिस मांगेगी रिमांड

    पुलिस ने शुरू की जांच

    घटना के बाद पीड़ित ने मंदिर प्रबंधन और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts