Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिंगरौली में कोरबा की युवती की मौत, नग्न अवस्था में खिड़की से लटकी मिली लाश, परिजनों ने जताई दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

सिंगरौली में कोरबा की युवती की मौत, नग्न अवस्था में खिड़की से लटकी मिली लाश, परिजनों ने जताई दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

छत्तीसगढ़ के कोरबा की रहने वाली 22 वर्षीय युवती पुष्पांजलि महंत की मध्यप्रदेश के सिंगरौली में संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। यह घटना 22 जून की बताई जा रही है, जब युवती की लाश सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में स्थित उसके घर की खिड़की से ड्रिल मशीन के तार से नग्न अवस्था में लटकी मिली।

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

परिजनों ने आशंका जताई है कि पुष्पांजलि के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए परिजनों ने बताया कि घटना के बाद भी तीन दिनों तक पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

बड़ी बहन को सबसे पहले दिखी बहन की लाश

पुष्पांजलि भोपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी और कुछ दिनों के लिए सिंगरौली स्थित घर आई हुई थी। घटना के दिन घर में कोई नहीं था। जब बड़ी बहन घर लौटी तो उसने देखा कि पुष्पांजलि की लाश नग्न हालत में खिड़की के पास लटकी हुई थी। यह देख परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने रेप की धारा नहीं जोड़ी, परिजन नाराज़

मोरवा थाना में परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने दुष्कर्म की धाराएं नहीं जोड़ी। इससे गुस्साए परिजन बेटी का शव लेकर कोरबा जिले के रलिया गांव लौट आए। 24 जून को सामाजिक बैठक के बाद अगले दिन आमगांव चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया गया।

डॉक्टरों ने शव खराब होने का हवाला देकर मना किया पोस्टमार्टम

परिजनों के अनुसार, युवती का शव तीन दिनों तक मोरवा के एक अस्पताल के बाहर रखा रहा। डॉक्टरों ने शव की हालत खराब बताकर पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। इसके बाद शव को रीवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां अब पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।

कोई गिरफ्तारी नहीं, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

अब तक इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है। परिजनों का आरोप है कि उन्हें थाने से भगाया गया और उनकी बातों को नजरअंदाज किया गया।

न्याय की मांग में जुटा परिवार

चार दिन बीतने के बाद भी न तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है और न ही पुलिस ने कोई ठोस कदम उठाया है। परिजन अब न्याय की मांग कर रहे हैं और पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

रीवा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही इस दर्दनाक घटना की असली वजह सामने आ सकेगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts