‘नारी शक्ति वंदन’:कार्यक्रम  में महिला पत्रकारों ने रखी बेबाक आवाज, पीपुल्स ग्रुप ने उत्कृष्ट कार्य पर किया सम्मानित

पीपुल्स ग्रुप के द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में चर्चा के दौरान शहर की महिला पत्रकारों ने भाग लेकर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने अनुभव, चुनौतियां और समाज में अपनी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।
Follow on Google News
कार्यक्रम  में महिला पत्रकारों ने रखी बेबाक आवाज, पीपुल्स ग्रुप ने उत्कृष्ट कार्य पर किया सम्मानित

भोपाल में मंगलवार को पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज (PIMS), पीपुल्स समाचार और पीपुल्स अपडेट के संयुक्त तत्वावधान में ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में चर्चा के दौरान शहर की महिला पत्रकारों ने भाग लेकर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने अनुभव, समाज में अपनी भूमिका और चुनौतियां पर विस्तार से चर्चा की।

महिला पत्रकारों ने बेबाकी से रखी बात

पैनल चर्चा के दौरान महिला पत्रकारों ने कहा कि आज मीडिया केवल खबर देने का माध्यम नहीं बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव लाने की एक मजबूत ताकत बन चुका है। उन्होंने बताया कि महिला पत्रकार जमीनी मुद्दों को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और कई संवेदनशील विषयों पर भी पूरी जिम्मेदारी के साथ काम कर रही हैं।

/img/116/1776784835196

जमीनी स्तर की चुनौतियों पर चर्चा

कार्यक्रम में महिला पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि फील्ड में काम करते समय उन्हें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। देर रात तक रिपोर्टिंग, सुरक्षा से जुड़े मुद्दे, परिवार और पेशे के बीच संतुलन और सामाजिक दबाव जैसे विषय चर्चा के केंद्र में रहे। इन चुनौतियों को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत पर जोर दिया गया।

महिला पत्रकारों ने PIMS और पीपुल्स अपडेट का किया भ्रमण

कार्यक्रम के दौरान महिला पत्रकारों ने पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज (PIMS) और पीपुल्स अपडेट का भ्रमण भी किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में उपयोग हो रही आधुनिक सुविधाओं और नई तकनीकों के बारे में जानकारी ली। साथ ही डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप और नई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई जिसमें पत्रकारिता के भविष्य और टेक्नोलॉजी की भूमिका पर विचार साझा किए गए।

/img/116/1776787842768
/img/116/1776787868908
/img/116/1776786152943

ये भी पढ़ें: सियासत तेज : वसुंधरा राजे का फर्जी लेटर वायरल, कांग्रेस IT सेल के 3 नेता हिरासत में

समाज में बदलाव की दिशा में अहम भूमिका

चर्चा के दौरान यह बात सामने आई कि महिला पत्रकार शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। उनकी रिपोर्टिंग से लोगों में जागरूकता बढ़ रही है और समाज में नई सोच विकसित हो रही है।

/img/116/1776784888788
/img/116/1776784905800

उत्कृष्ट कार्य के लिए महिला पत्रकारों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के अंत में महिला पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।

/img/116/1776784687613
/img/116/1776784712100

आयोजकों ने कहा कि महिला पत्रकारों का यह समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है और ऐसे प्रयासों को आगे भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अवसर पर पीपुल्स समाचार के स्टेट एडिटर मनीष दीक्षित, डिप्टी स्टेट एडिटर डॉ. राजीव अग्निहोत्री, एग्जीक्यूटिव एडिटर भान सिंह, एडिटर विक्रांत गुप्ता, PIMS की प्राचार्य डॉ. तस्लीम खान और पीपुल्स अपडेट के डिजिटल हेड जितेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts