इंदौर PWD कार्यालय में लोकायुक्त की कार्रवाई 3 अफसर ट्रैप में धरे, बिल पास करने मांगी थी 3.50 लाख की घूस

इंदौर में लोकायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारियों को रिश्वत मामले में ट्रैप किया। दो अफसर 2.50 लाख रुपए लेते रंगे हाथ पकड़े गए। ठेकेदार के 4.51 करोड़ के काम के बिल भुगतान के बदले 3.50 लाख घूस मांगी गई थी। आरोपियों पर भ्रष्टाचार अधिनियम में केस दर्ज हुआ।
Follow on Google News
3 अफसर ट्रैप में धरे, बिल पास करने मांगी थी 3.50 लाख की घूस

इंदौर में लोक निर्माण विभाग (PWD) में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल उजागर हुआ है। लोकायुक्त टीम ने मंगलवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारियों को रिश्वतखोरी के आरोप में दबोच लिया। कार्यपालन यंत्री जयदेव गौतम, अनुविभागीय अधिकारी टीके जैन और उपयंत्री अंशु दुबे पर ठेकेदार से अंतिम बिल भुगतान के बदले मोटी घूस मांगने का आरोप है। कार्रवाई के दौरान दो अधिकारियों को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा गया, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया।

लोकायुक्त के ट्रैप में जयदेव गौतम को शासकीय निवास पर 1.50 लाख रुपए लेते हुए पकड़ा गया, जबकि टीके जैन को कार्यालय परिसर में 1 लाख रुपए लेते रंगे हाथ दबोचा गया। आरोपी अंशु दुबे ने भी रिश्वत की मांग की थी, लेकिन कम रकम होने के चलते उसने पैसा नहीं लिया। इस कार्रवाई में कुल 2.50 लाख रुपए जब्त किए गए हैं। लोकायुक्त की इस दबिश के बाद पीडब्ल्यूडी में फैले भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

शिकायतकर्ता ठेकेदार राजपाल सिंह पंवार ने आरोप लगाया था कि 4.51 करोड़ रुपए का काम पूरा करने के बाद अंतिम बिल भुगतान के एवज में 3.50 लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत सत्यापन में सही मिलने के बाद लोकायुक्त ने जाल बिछाकर तीनों अधिकारियों को ट्रैप कर लिया।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts