Power Cut Alert!भोपाल के 20 इलाकों में बिजली कटौती, 4-6 घंटे रहेगी सप्लाई बंद

भोपाल के करीब 20 इलाकों में बुधवार को 4 से 6 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस का काम किया जाएगा, जिसके चलते सप्लाई प्रभावित रहेगी।
इन प्रमुख इलाकों पर पड़ेगा असर
इस दौरान रायसेन रोड, पटेल नगर, समरधा, डायमंड सिटी, राजधानी परिसर सहित कई बड़े इलाकों में बिजली बंद रहेगी। ऐसे में लोगों को पहले से तैयारी करने की सलाह दी गई है।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक
ग्रीन मिडोज कॉलोनी, चिनार कॉलोनी, समरधा, लिबर्टी, पृथ्वी कोर्टयार्ड और आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे। इसी समय झंडा चौक, डेयरी फार्म, खानूगांव चौराहा, किनारा अपार्टमेंट और आसपास भी बिजली बंद रहेगी।
ये भी पढ़ें: MP Weather Update : सीजन में पहली बार 'वॉर्म नाइट' का अलर्ट, भोपाल समेत 9 शहरों में असर; अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक
पटेल नगर, रायसेन रोड, आईबीडी कैम्पस, वर्धमान कॉलोनी, डायमंड सिटी, कस्तूरी कोर्टयार्ड, राजधानी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लंबी कटौती होगी। साथ ही रेलवे कॉलोनी, बैकुंड अपार्टमेंट और आसपास के इलाकों में भी इसी समय बिजली नहीं रहेगी।
पहले से कर लें जरूरी तैयारी
बिजली कटौती के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।











