Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

वाइन शॉप के बाहर युवक की हत्या:- हमलावरों को पुलिस ने लिया हिरासत में

वाइन शॉप के बाहर युवक की हत्या:- हमलावरों को पुलिस ने लिया हिरासत में
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।
    इंदौर। विजय नगर थाना क्षेत्र की स्कीम नंबर 54 स्थित वाइन शॉप के बाहर बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ बदमाशों ने 19 वर्षीय युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान पार्थ दीवान (19) निवासी नंदा नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पार्थ का बदमाशों से दिन में ही विवाद हुआ था, जिसके बाद शाम को उन्होंने हमला कर उसकी जान ले ली।
    पुलिस के मुताबिक पार्थ अपने दोस्त चिराग की बर्थडे पार्टी में करीब चार–पांच दोस्तों के साथ स्कीम नंबर 54 की वाइन शॉप के बाहर बने अवैध अहाते में शराब पीने गया था। इस दौरान वहां परिचित कुछ युवकों से उसका झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद बदमाशों ने बदला लेने की ठान ली थी।रात करीब 8 बजे तीन बदमाश एक्टिवा से आए और पार्थ पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि उसने भागने की कोशिश की, लेकिन करीब 50 मीटर दूर जाकर बदमाशों ने उसके सीने में ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। घायल पार्थ को उसके साथी तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद विजय नगर एसीपी और थाना प्रभारी सी.के. पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इलाके की सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों की करतूत कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर कुछ लोगों को गिरफ्त में लिया है।
     
     दिन का विवाद बना हत्या की वजह 
     
     मिली जानकारी के अनुसार पार्थ का विवाद बुधवार दोपहर हीरानगर में कुछ लोगों से हुआ था। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और दोनों के बीच मारपीट होई, लेकिन समझाइस देने के बाद मामला शांत हो गया। दूसरे पक्ष ने पार्थ से बदला लेने के लिए प्लानिंग बुधवार दोपहर को हो गई थी। शाम होते ही जैसे ही र्पाथ अपने दोस्त के दोस्तों के साथ वाइन शॉप पहुंचा तो ताबड़तोड़ उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक हमलावरों की पहचान पुलिस द्वारा कर ली गई है।जिसमें हमला करने वाले कुछ युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।व अन्य हमलावर घर पर नहीं मिले उनके परिजनों को थाने में बिठाकर रखा है।जल्द ही पूरे मामले का पुलिस खुलासा करेगी। हमलावरों की संख्या 5 से अधिक बताई जा रही है,हमलावर सभी र्पाथ के पूर्व परिचित बताएं जा रहे हैं।
     
     
    अवैध आहते बने विवाद की जड़
     
    स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कीम 54 की वाइन शॉप के बाहर आए दिन झगड़े होते हैं, लेकिन कार्रवाई न होने से बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। अवैध आहते विवादों की जड़ बनते जा रहे हैं। इधर मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

    Latest Posts