PlayBreaking News

पश्चिम बंगाल में मेडिकल छात्रा से गैंगरेप, दोस्तों के साथ टहल रही थी पीड़िता, जांच में जुटी पुलिस

West Bengal MBBS छात्रा रेप केस: पीड़ित छात्रा ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है और वह दुर्गापुर के शौभापुर इलाके में स्थित एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई कर रही है।
Follow on Google News
पश्चिम बंगाल में  मेडिकल छात्रा से गैंगरेप,  दोस्तों के साथ टहल रही थी पीड़िता, जांच में जुटी पुलिस
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ओडिशा की छात्रा के साथ घिनौना कांड

    पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में शुक्रवार रात एक दूसरी वर्ष की एमबीबीएस छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की दर्दनाक घटना सामने आई है। पीड़िता ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है और शिवपुर स्थित IQ सिटी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही है।

    सहपाठी के साथ निकली थी, जंगल में ले जाकर किया गैंगरेप

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, छात्रा अपने एक पुरुष मित्र के साथ शुक्रवार शाम करीब 8.30 बजे कॉलेज के गेट के पास थी, जब कुछ अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने लड़की को जबरन पास के जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। छात्रा के पिता ने बताया कि उसका मित्र मौके से फरार हो गया है और परिवार को संदेह है कि वह भी इस वारदात में शामिल हो सकता है।

    पिता का आरोप: दोस्त ने धोखा देकर सुनसान जगह ले जाकर कराया अपराध

    पुलिस शिकायत में पिता ने बताया कि मित्र ने बेटी को झांसे में लेकर सुनसान जगह पर ले गया। हमलावरों ने उसका मोबाइल फोन और ₹5,000 भी लूट लिए।

    छात्रा की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

    छात्रा को दुर्गापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    स्वास्थ्य शिक्षा निदेशक ने मांगी रिपोर्ट

    स्वास्थ्य शिक्षा निदेशक इंद्रजीत साहा ने निजी मेडिकल कॉलेज से तत्काल रिपोर्ट जमा करने को कहा है. स्वास्थ्य भवन सूत्रों के अनुसार पुलिस की जांच पर भी नजर रखी जा रही है.

    पिता ने सुरक्षा पर उठाए सवाल

    पीड़िता के पिता ने कहा, 'अगर अस्पताल में सुरक्षा होती, तो मेरी बेटी इस हालात में नहीं होती'. उधर, दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज में दूसरे राज्य की छात्रा के कथित गैंगरेप के आरोपों के चलते हलचल में है. छात्रों ने घटना को लेकर मौन विरोध प्रदर्शन किया.

    जांच शुरू, कई लोगों से पूछताछ

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कई लोगों से पूछताछ कर रही है, जिनमें पीड़िता का मित्र भी शामिल है। पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है।

    राष्ट्रीय महिला आयोग का घटनास्थल का दौरा

    राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम पीड़िता और उसके परिवार से मिलने दुर्गापुर पहुंची है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कॉलेज से रिपोर्ट मांगी है। NCW सदस्य अर्चना मजूमदार ने कहा, "बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। पुलिस सक्रिय नहीं है। मुख्यमंत्री को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।"

    महिला सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताएं

    पश्चिम बंगाल सरकार महिला सुरक्षा को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही है। जुलाई में कोलकाता के एक कॉलेज परिसर में और पिछले साल RG कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के साथ हुई घटनाओं ने सुरक्षा को लेकर राज्य में चिंता बढ़ा दी है।

    Aditi Rawat
    By Aditi Rawat

    अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts