Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Weekly Horoscope : प्रेम प्रसंग और दांपत्य जीवन के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल...

Follow on Google News
Weekly Horoscope : प्रेम प्रसंग और दांपत्य जीवन के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल...
Weekly Horoscope 24 September to 30 September 2023 : मशहूर ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु शास्त्राचार्य न्यूसी समैया के मुताबिक, इस हफ्ते। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का ये पूरा सप्ताह…

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, पिछले सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद फरोख्त के योग बन रहे हैं। आय प्रभावित रह सकती है। संतान की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। विद्यार्थी वर्क को प्रतियोगिता परीक्षा का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में आप परिस्थितियों पर काबू पा लेंगे तथा आपके भाग्य में वृद्धि होगी। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि भवन वाहन आदि के खरीद फरोख्त के योग बन रहे हैं। संतान की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह साधारण है।विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह कष्टकारी रह सकता है। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। यात्रा से कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सप्ताह के अंत में परिस्थितियों में सुधार होगा। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद फरोख्त के योग बन सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामलों में सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। संतान पक्ष से कुछ चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं है। कठिनाई का अनुभव करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। आपकी तरक्की के योग बन सकते हैं। दांपत्य जीवन में कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। पिता की तरफ से चिंता रह सकती है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके मन में प्रसन्नता रहेगी, परंतु आलस और प्रमाण से बचना चाहिए। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता को लेकर चिंता रह सकती है। भूमि भवन वाहन आदि के खरीद फरोख्त को टाल देना ही उचित है। संतान को लेकर सुखद अनुभव रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा।नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह कुछ कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह आर्थिक जोखिम उठाने से बचना चाहिए।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि पर जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, पिछले सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपकी वाणी में ओज रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। माता की तरफ से शुभता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह कष्टप्रद हो सकता है। संतान को लेकर चिंता रह सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में परिस्थितियों सुधर जाएंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें तथा खान-पान का विशेष ध्यान रखें। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है । भूमि वाहन भवन आदि के खरीद फरोख्त को टाल दें संतान पक्ष से चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगिता परीक्षा का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों में सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए कह सकता मिला-जुला रहेगा। दांपत्य जीवन में कष्ट का अनुभव होगा। व्यापारी वर्ग को किसी प्रकार का जोखिम उठाने से बचना चाहिए।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में परेशानी का अनुभव करना पड़ सकता है। वहीं सप्ताह के अंत में परिस्थितियों सुधर जाएंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कष्ट का अनुभव होगा। माता से अनबन हो सकती है। प्रेम प्रसंग के मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। दांपत्य जीवन में कष्ट का अनुभव होगा। व्यापारी वर्ग के लिए इस सप्ताह अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना कठिन हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सत्ता की शुरुआत अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का अनुभव करना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें तथा खान-पान का विशेष ध्यान रखें। छोटे भाई बहनों अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह परीक्षा के दौर से गुजरना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह कार्य स्थल की राजनीति का शिकार होना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह है शुभ फलदायक रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, इसलिए सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। संतान को लेकर कष्ट का अनुभव हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह परेशानी भरा रह सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। आलस और प्रमाण की अधिकता रह सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है। इस सप्ताह आपके मान सम्मान और यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ परेशानी के साथ होगी परंतु सप्ताह के मध्य में आप उन पर काबू पा लेंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें। भूमि भवन वाहन आदि के खरीद स्वरूप को डाल दें। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। संतान को लेकर शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ है। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी रह सकता है शुभ फलदायक है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए ले सकता अच्छा है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापारी वर्ष के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सप्ताह के अंत में परिस्थितियों में सुधार होगा। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। माता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से शुभता रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फल लिए आएगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा व्यापारी वर्ग को जोखिम उठाने से बचना चाहिए।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। धर्म से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts