Weather Update: उत्तर भारत में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, इन राज्यों में आज होगी बारिश; जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Weather Update: उत्तर भारत में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, इन राज्यों में आज होगी बारिश; जानें अपने शहर के मौसम का हाल
पहाड़ों पर बर्फबारी और कई राज्यों में बारिश के बीच उत्तर भारत के इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज कुछ राज्यों में हल्की तो कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक इस सप्ताह के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होंगे।

दिल्ली में सर्दी का सितम

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज भी ठंड जारी रहेगी। गुरुवार को यहां का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। कई इलाकों में आज भी घना कोहरा छाया रहेगा।

यहां इतना रहेगा तापमान

  • मध्य प्रदेश के भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
  • चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • उत्तराखंड के देहरादून में आज पारे के गिरने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • राजस्थान के जयपुर का न्यूनतम तापमान आज 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
  • जम्मू में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • लखनऊ का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • बिहार के पटना में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

  • IMD का के मुताबिक बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में आज हल्की/ मध्यम बारिश होने की संभावना है।
  • विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की/मध्यम बारिश हो सकती है।
  • 14 और 15 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश और असम, नगालैंड, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश होने की संभावना है।
IMD ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और निचले क्षोभमंडल के स्तर पर दक्षिण तमिलनाडु में एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के चलते तमिलनाडु, पुडुचेरी और करईकल और केरल और माहे में अगले 4-5 दिनों के दौरान हल्की बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts