Weather Update : उत्तर भारत में कोहरे और शीतलहर का कहर, अगले 2 से 5 दिन देश के इन हिस्सों में बारिश की संभावना

Weather Update : उत्तर भारत में कोहरे और शीतलहर का कहर, अगले 2 से 5 दिन देश के इन हिस्सों में बारिश की संभावना
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में जनवरी की ठंड अपना रंग दिखा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी भारत और तटीय आंध्र प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश जारी रहेगी। आज उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी और घना कोहरा छाया रहेगा।

क्यों हो रही इतनी ठंड

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके चलते देश के उत्तर और मध्य भागों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरपश्चिमी हिमालय को 16 और 17 जनवरी को प्रभावित करेगा। वहीं, एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को 18 से 20 जनवरी तक प्रभावित करेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों में उत्तर भारत घने से बहुत घने कोहरे की चपेट में रहेगा। ये भी पढ़ें- भारत में कोरोना की दूसरी लहर जैसे फिर पैदा हो सकते हैं हालात, यूएन ने चेताया- आ सकती है तबाही!

दिल्ली में कितना रहेगा तापमान

IMD के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए एहतियात बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा और ठंड बढ़ेगी।

मध्य प्रदेश में बढ़ेगी ठंड

मध्य प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। धार, रतलाम और सागर जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी है। वहीं इंदौर, उज्जैन, धार, सिवनी, बैतूल, खरगोन में कोल्ड डे रहेगा। इसके अलावा रतलाम, नीमच, बालघाट, मंदसौर, टीकमगढ़ में कोहरे का सितम है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी।

यहां इतना रहेगा तापमान

इन राज्यों में होगी बारिश

  • उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में हल्की / मध्यम बारिश होने की संभावना है।
  • उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बिजली/ ओले गिरने की संभावना है।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की / मध्यम बारिश होने की संभावना है।
  • अगले 4-5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, कर्राइकल, पुडुचेरी, केरल और माहे में हल्की बारिश / गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts