Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Weather Update: एमपी में ठंड का दूसरा दौर शुरू,  दिल्ली में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, जानिए मौसम का हाल

Weather Update: एमपी में ठंड का दूसरा दौर शुरू,  दिल्ली में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, जानिए मौसम का हाल
मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दुसरा दौर आज से शुरू हो गया है। प्रदेश के कुछ शहरों में कोहरे की मार देखने को मिल रही है। आज से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। प्रदेश में शीतलहर चलने की भी संभावना है। 2 दिन तक ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग में घना कोहरा रहेगा। 12 जनवरी से कुछ जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।

आज इन शहरों में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में घना कोहरा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई शहरों में सुबह के समय घने कोहरे की चादर देखने को मिली।

दिल्ली में ठंडी हवाओं से ठिठूर रहे लोग

वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी ठंडी हवाओं से लोग ठिठूर रहे है। यहां फिलहाल कोहरे से राहत मिली हुई है। हालांकि कई ट्रेनें अब भी देरी से चल रही हैं। वहीं, दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मुख्य रूप से साफ आसमान रहने की संभावना है। साथ ही सुबह 6 किमी प्रति घंटे से कम गति से उत्तर-पश्चिम से सतही हवा चलने की संभावना जताई है। विभाग ने कहा कि अधिकांश स्थानों पर धुंध और मध्यम कोहरा रहेगा, सुबह के समय अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा रहेगा। तापमान की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस औप अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। वीकेंड पर एक बार फिर बारिश का दौर लौट सकता है।

जनवरी में हो सकती है मावठे की बारिश

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी हो रही है। वहां से सर्द हवा मध्यप्रदेश में आ रही है। इसलिए ठंड का असर है। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी। हवा की रफ्तार और तेज हो जाएगी। जिससे ठंड का असर बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी में मौसम ठंडा ही रहेगा। 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है। जनवरी में मावठे की बारिश भी हो सकती है। 10 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर उत्तर-पश्चिमी भारत में देखने को मिल सकता है। इससे बूंदाबांदी होने के आसार भी हैं।  
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts