People's Update
Friday, March 13, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Friday, March 13, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    कायरतापूर्ण हमलों के आगे नहीं झुकेंगे, लोग मजबूती के साथ खड़े: ईरानी विदेश मंत्री
    मैक्रों ने मिडिल ईस्ट में रूस की सीजफायर मांग पर हैरानी जताई, यूक्रेन युद्ध पर घेरा
    असम: ‘कांग्रेस के लोग देश को गुमराह करने में लगे हैं’, गुवाहाटी में बोले PM मोदी
    'जर्मनी ईरान युद्ध का हिस्सा नहीं', नॉर्वे की यात्रा के दौरान बोले जर्मन चांसलर
    ‘ईरान की सभी रक्षा कंपनियां जल्द तबाह होंगी’, अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी ने कहा
    हाराष्ट्र में धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 विधानसभा में पेश किया गया
    ‘चुनाव आयोग हमारी बात सुनता नहीं’, CEC के खिलाफ महाभियोग के पक्ष में अखिलेश यादव
    गोवा: BJP के नेतृत्व वाले पैनल ने पणजी नगर निकाय चुनावों में 30 में से 27 सीटें जीतीं
    UP: ‘विचारों के लिए नहीं लड़े तो कुछ नहीं होगा’, लखनऊ में बोले राहुल गांधी
    UP: ‘नरेंद्र मोदी संविधान की विचारधारा को नहीं मानते’, लखनऊ में बोले राहुल गांधी
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के हालात पर केंद्र सरकार की नजर, कूटनीतिक प्रयास जारी हैं: MEA
    LPG संकट: 'अफवाहों पर ध्यान ना दें लोग, नहीं करें पैनिक बुकिंग', केंद्र सरकार ने कहा
    'पेट्रोल पंप गाइडलाइन का पालन करें', ईंधन संकट के बीच केंद्र सरकार का निर्देश
    'देश में तेल की कमी नहीं, खुले कंटेनर में लोग ऑयल ना लें', केंद्र सरकार ने कहा
    फ्रांस ने इराक में ईरानी हमले में मारे गए सैनिक अर्नाड फ्रियन की तस्वीर जारी की
    ईमेल के जरिए बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में जांच जारी
    'असम आज शांति और विकास का नया अध्याय लिख रहा', कोकराझार रैली में बोले पीएम मोदी
    इराक में अमेरिका का KC-135 विमान गिरा, 4 लोगों की मौत, US सेंट्रल कमांड ने पुष्टि की
    'ईरान कभी भी सरेंडर कर सकता है', G7 बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा
    तेहरान में जिस स्क्वायर पर चल रहा था प्रोटेस्ट, वहां हुए जोरदार धमाके, दहल उठा ईरान
    ईरान: तेहरान में कुद्स रैली के दौरान जोरदार धमाका, US-इजरायल के खिलाफ था प्रोटेस्ट
    क्षतिग्रस्त अमेरिकी कार्गो विमान की तेल अवीव में इमरजेंसी लैंडिंग: इजरायली मीडिया
    गुजरात: LPG संकट पर कांग्रेस समेत विपक्षी MLAs ने विधानसभा परिसर में हंगामा किया
    ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने एस जयशंकर को अमेरिका-इजरायल के हमलों की जानकारी दी
    ताजा खबर

    Waqf Board : वक्फ बोर्ड संशोधन बिल का विपक्ष ने किया विरोध, किरेन रिजिजू ने संयुक्त समिति के पास भेजने का रखा प्रस्ताव

    Publish Date: 8 Aug 2024, 5:30 PM (IST)Reading Time: 7 Minute Read
    Follow on Google News
    नई दिल्ली। संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने गुरुवार को लोकसभा में वक्फ एक्ट संशोधन बिल को पेश किया। बिल पेश करते ही संसद में हंगामा होने लगा। विभिन्न दलों की मांग के अनुसार विधेयक को संसद की संयुक्त समिति के पास भेजने का प्रस्ताव किया। विपक्षी सदस्यों ने विधेयक का पुरजोर विरोध किया और कहा कि यह संविधान, संघवाद और अल्पसंख्यकों पर हमला है। दोपहर एक बजे अध्यक्ष ओम बिरला की अनुमति से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस विधेयक को पुर:स्थापित करने का प्रस्ताव रखा, जिसका विरोध करते हुए विपक्ष ने नियम 72 के तहत इस प्रस्ताव पर चर्चा करवाने के मांग की। बिरला ने विपक्ष की भावना को देखते हुये अध्यक्ष ने नियम 72 के तहत उनके बात रखने की अनुमति दी। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, द्रमुक, माकपा, भाकपा, वाईएसआर कांग्रेस आदि पार्टियों ने जहां विधेयक का विरोध किया, वहीं सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल जनता दल यूनाइटेड, तेलुगु देशम और शिवसेना ने इस विधेयक का समर्थन किया।

    मुस्लिम महिलाओं और बच्चों का कल्याण होगा : रिजिजू

    विपक्षी सदस्यों द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विधेयक में किसी धार्मिक स्वतंत्रता में हस्तक्षेप नहीं किया जा रहा है तथा संविधान के किसी भी अनुच्छेद का उल्लंघन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘वक्फ संशोधन पहली बार सदन में पेश नहीं किया गया है। आजादी के बाद सबसे पहले 1954 में यह विधेयक लाया गया। इसके बाद कई संशोधन किए गए।'' रिजिजू ने कहा कि व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श के बाद यह संशोधन विधेयक लाया गया है, जिससे मुस्लिम महिलाओं और बच्चों का कल्याण होगा। उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के समय बनी सच्चर समिति और एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का उल्लेख किया और कहा कि इनकी सिफारिशों के आधार पर यह विधेयक लाया गया।

    आस्था और धर्म के अधिकार पर हमला : वेणुगोपाल

    विपक्षी दलों ने वक्फ संशोधन विधेयक को लोकसभा में पेश किए जाने का विरोध करते हुए कहा कि यह संविधान और संघवाद पर हमला है तथा अल्पसंख्यकों के खिलाफ है। कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल ने कहा कि यह विधेयक संविधान पर हमला है। उन्होंने सवाल किया, ‘‘उच्चतम न्यायालय के आदेश से अयोध्या में मंदिर बोर्ड का गठन किया गया। क्या कोई गैर हिंदू इसका सदस्य हो सकता है। फिर वक्फ परिषद में गैर मुस्लिम सदस्य की बात क्यों की जा रही है?'' वेणुगोपाल ने दावा किया कि यह विधेयक आस्था और धर्म के अधिकार पर हमला है। उन्होंने कहा, ‘‘अभी आप मुस्लिम पर हमला कर रहे हैं, फिर ईसाई पर करेंगे, उसके बाद जैन पर करेंगे।''

    यह संविधान के बुनियादी ढांचे पर हमला : ओवैसी

    वक्फ संशोधन विधेयक का AIMIM चीफ और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह संविधान के बुनियादी ढांचे पर हमला है। वक्फ संशोधन बिल मनमाना और भेदभावपूर्ण है। वहीं NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले ने विधेयक का विरोध करते हुए लोकसभा में पेश करने से पहले इसे स्थायी समिति के पास भेजने की मांग की। सुले ने कहा कि विधेयक को अधिक सिफारिशों के लिए स्थायी समिति के पास भेजा जाना चाहिए या एक संयुक्त संसदीय समिति बनाई जानी चाहिए। वहीं कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने वक्फ अधिनियम संशोधन विधेयक का विरोध किया है।

    यह बिल मजहब में दखलअंदाजी है : सपा सांसद

    सपा सांसद मोहिब्बुल्लाह ने कहा- वक्फ संशोधन बिल मुस्लिमों के हकों के खिलाफ है। यह बिल मजहब में दखलअंदाजी है। अगर ऐसा होगा तो कोई भी अल्पसंख्यक देश में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करेगा। सपा सांसद ने कहा, ‘‘अगर यह कानून पारित हुआ तो अल्पसंख्यक खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करेंगे... कहीं ऐसा नहीं हो कि जनता दोबारा सड़कों पर आ जाए।'' TMC सांसद सुदीप बंधोपाध्याय, DMK सांसद के. कनिमोझि ने इस बिल को संविधान विरोधी बताया।

    ललन सिंह ने कहा- ये बिल पारदर्शिता के लिए, मुसलमान विरोधी नहीं

    संसद में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने वक्फ बिल का समर्थन किया है। विपक्ष पर पलटवार करते हुए ललन सिंह ने कहा कि ये बिल मुसलमान विरोधी नहीं है। मंदिर की बात कहां से आ गई। कोई भी संस्था जब निरंकुश होगी तो सरकार उस पर अंकुश लगाने के लिए, पारदर्शिता के लिए कानून बनाएगी। ये उसका अधिकार है। पारदर्शिता होनी चाहिए और ये बिल पारदर्शिता के लिए है। उन्होंने कहा कि ये अल्पसंख्यकों की बात करते हैं, सिखों का कत्लेआम किसने किया था।

    शिवसेना ने विपक्ष पर किया जोरदार हमला

    शिवसेना के श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि जो देश की व्यवस्थाओं को जाति एवं धर्म के आधार पर चलाना चाहते हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए। इस विधेयक का मकसद पारदर्शिता एवं जवाबदेही लाना है लेकिन संविधान पर भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। जो लोग विरोध कर रहे हैं, उनकी सरकार ने जब महाराष्ट्र में शिर्डी, महालक्ष्मी मंदिरों में प्रशासक बैठाये थे, उन्हें संविधान एवं संघीय ढांचे की याद क्यों नहीं आयी।

    चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन

    वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पर NDA सहयोगी चिराग पासवान की पार्टी LJPR का रिएक्शन भी सामने आ गया है। चिराग की पार्टी ने कहा है कि ये बिल मुसलमानों के खिलाफ नहीं है लेकिन इसे स्टैंडिंग कमेटी को भेजा जाना चाहिए।

    इन संशोधन का प्रस्ताव है

    • वक्फ अधिनियम, 1995 में संशोधन बिल पास होने के बाद वक्फ बोर्ड किसी भी संपत्ति को अपना नहीं बता सकेगा।
    • विधेयक में वक्फ अधिनियम की धारा 9 और धारा 14 में संशोधन का प्रस्ताव।
    • किसी भी जमीन को वक्फ की संपत्ति घोषित करने से पहले उसका वेरिफिकेशन करना जरूरी हो जाएगा।
    • वक्फ बोर्ड की शक्तियों को सीमित करना।
    • वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन, बोर्ड की संरचना में बदलाव की संभावना है।
    • निकायों में महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने का प्रस्ताव।
    • बिल में राज्य वक्फ बोर्ड के स्वामित्व वाली विवादित जमीनों का नए सिरे से सत्यापन कराने का भी प्रस्ताव है।

    वक्फ बोर्ड पर नए बिल से क्या प्रभाव पड़ेगा

    देश में रेलवे और सशस्त्र बलों के बाद वक्फ बोर्ड तीसरी सबसे ज्यादा जमीन पर मालिकाना हक रखने वाली संस्था है। नए संशोधनों के बाद किसी भी जमीन पर दावे से पहले उसका वेरिफिकेशन करना होगा। इससे बोर्ड की जवाबदेही बढ़ेगी और मनमानी पर रोक लगेगी। पुनर्गठन से बोर्ड में सभी वर्गों समेत महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ेगी। वीडियो देखें -  https://youtu.be/Gc0vAVAQcMI?si=m8nhSAn33v7BXMUA

    क्या है वक्फ बोर्ड?

    वक्फ बोर्ड वक्फ संपत्तियों का प्रबंधन करता है। वक्फ को दान का एक रूप माना जाता है। वक्फ मुस्लिम समुदाय के विकास के लिए दी गई संपत्ति है। संपत्ति और संपत्ति से हुए मुनाफे का हर राज्य के वक्फ बोर्ड प्रबंधन करते हैं। 1954 में जवाहरलाल नेहरू सरकार ने वक्फ अधिनियम पारित किया, सरकार ने 1964 में केंद्रीय वक्फ परिषद की स्थापना की। 1995 में प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में वक्फ बोर्ड के गठन की अनुमति देने के लिए कानून में संशोधन किया गया। वक्फ बोर्ड यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार है कि वक्फ संपत्ति से उत्पन्न आय का उपयोग मुस्लिम समुदाय के विकास के लिए किया जाए।

    वक्फ बोर्डों के पास हैं 8.7 लाख संपत्तियां

    देश भर में 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 30 वक्फ बोर्ड हैं। वक्फ बोर्ड के पास करीब 8.7 लाख संपत्तियां हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल करीब 9.4 लाख एकड़ है। 2013 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली UPA सरकार ने बेसिक वक्फ एक्ट में संशोधन लाकर वक्फ बोर्डों को और अधिकार दिए थे।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में नर्स के रोल में दिखेंगी कंगना, 26/11 हमले की घटना पर आधारित है कहानी

    Bharat Bhhagya Viddhaata :‘भारत भाग्य विधाता’ में नर्स के रोल में दिखेंगी कंगना, 26/11 हमले की घटना पर आधारित है कहानी

    भारत समेत 16 देशों के खिलाफ अमेरिका में जांच, ट्रेड डील पर असर की चर्चा; सरकार ने बताया अफवाह

    Trade Deal:भारत समेत 16 देशों के खिलाफ अमेरिका में जांच, ट्रेड डील पर असर की चर्चा; सरकार ने बताया अफवाह

    हर GB पर देना पड़ सकता है चार्ज

    मोबाइल डेटा पर लग सकता है नया टैक्स,हर GB पर देना पड़ सकता है चार्ज

    सागर जिले के बंडा में बोर से गैस रिसाव के बाद भड़की आग से अफरा-तफरी

    सागर जिले के बंडा में बोर से गैस रिसाव के बाद भड़की आग से अफरा-तफरी

    टोल वसूली मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, इंदौर हाईकोर्ट तीन माह दोबारा करे सुनवाई

    Supreme Court :टोल वसूली मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, इंदौर हाईकोर्ट तीन माह दोबारा करे सुनवाई

    हड़ताल के बाद सरकार ने बढ़ाया स्टाइपेंड, PG फर्स्ट ईयर को मिलेंगे 77,662 रुपये

    MP में जूनियर डॉक्टरों को बड़ी राहत :हड़ताल के बाद सरकार ने बढ़ाया स्टाइपेंड, PG फर्स्ट ईयर को मिलेंगे 77,662 रुपये

    कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR की मांग वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा- आदेश देना उचित नहीं

    दिल्ली दंगा मामला:कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR की मांग वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा- आदेश देना उचित नहीं

    सीएम डॉ. मोहन यादव ने 1.25 करोड़ लाडली बहनों के खाते में ट्रांसफर किए 1836 करोड़, आप भी चैक करें अपना खाता

    Ladli Bahna Yojna :सीएम डॉ. मोहन यादव ने 1.25 करोड़ लाडली बहनों के खाते में ट्रांसफर किए 1836 करोड़, आप भी चैक करें अपना खाता

    देश में न गैस की कमी और न ही पेट्रोल-डीजल की

    सरकार ने फिर दोहराया :देश में न गैस की कमी और न ही पेट्रोल-डीजल की

    भारी गिरावट के बाद बाजार बंद, सेंसेक्स में 1470 और निफ्टी में 488 अंक की गिरावट; मेटल इंडेक्स करीब 5% टूटा

    Share Market Update:भारी गिरावट के बाद बाजार बंद, सेंसेक्स में 1470 और निफ्टी में 488 अंक की गिरावट; मेटल इंडेक्स करीब 5% टूटा

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....