Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री चुनने के लिए वोटिंग, सुनक के सामने स्टार्मर

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री चुनने के लिए वोटिंग, सुनक के सामने स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन में आम चुनाव की वोटिंग के दौरान कंजर्वेटिव पार्टी से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ऋषि सुनक पत्नी अक्षता के साथ यॉर्कशायर में वोट डालने पहुंचे। वहीं उनकी प्रतिद्वंद्वी लेबर पार्टी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार कीर स्टार्मर ने पत्नी विक्टोरिया के साथ नार्थ लंदन के केंटिश टाउन में वोट डाला। चुनाव से पहले किए गए सर्वे में विपक्ष की लेबर पार्टी को बहुमत मिलता बताया गया है।

कुल 650 सीट, जीत के लिए 326:

ब्रिटेन की संसद में कुल 650 सीट हैं। इनमें बहुमत के लिए 326 सीट जीतनी हैं। पिछले चुनाव में ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को 344 सीटें, जबकि लेबर पार्टी को 205 सीटें मिली थीं।

हाउस ऑफ कॉमंस के मेंबर:

ब्रिटेन में भारत की तरह ही संसद के दो सदन हैं। निचले सदन हाउस आॅफ कॉमंस के 650 सांसदों का चुनाव आम लोग करते हैं। उच्च सदन हाउस आॅफ लॉर्ड्स के सदस्य पीएम की सिफारिश पर मनोनीत किए जाते हैं।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts