भोपाल। राजधानी स्थित वन विहार नेशनल पार्क में अब घूमना महंगा हो गया है। पैदल, टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर और अन्य साधनों से पार्क में प्रवेश करने के लिए एंट्री फीस में 30% से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। यह नई दरें 7 नवंबर 2024 से लागू हो गई हैं। तीन साल बाद पार्क ने प्रवेश शुल्क में संशोधन किया है। पर्यटकों के घूमने के लिए नए रेट जारी किए गए हैं।
विदेशी पर्यटकों को लगेगा दोगुना शुल्क
नए शुल्क के तहत विदेशी पर्यटकों को प्रवेश के लिए दोगुना शुल्क देना होगा। वहीं, बैटरी-चलित वाहनों के लिए संशोधित दरों का 75% शुल्क लिया जाएगा। प्रबंधन ने बताया कि हर तीन साल में शुल्क में 10% की वृद्धि की जाएगी।
इस तरह रहेगा संशोधित शुल्क
प्रवेश का तरीका |
पुराना शुल्क (₹) |
नया शुल्क (₹) |
पैदल प्रति व्यक्ति |
20 |
25 |
स्वयं की साइकिल |
20 |
30 |
पार्क की साइकिल |
30 |
40 |
टू-व्हीलर (2 व्यक्ति) |
60 |
80 |
ऑटो रिक्शा (4 व्यक्ति) |
90 |
120 |
फोर-व्हीलर (5 व्यक्ति) |
250 |
300 |
फोर-व्हीलर (5+ व्यक्ति) |
400 |
500 |
मिनी बस (20 व्यक्ति) |
800 |
1100 |
बस (20+ व्यक्ति) |
1500 |
2200 |

गोल्फ कार्ट और सफारी चार्ज
सेवा |
पुराना शुल्क (₹) |
नया शुल्क (₹) |
गोल्फ कार्ट (प्रति व्यक्ति) |
50 |
60 |
गोल्फ कार्ट (5-12 वर्ष) |
30 |
40 |
गोल्फ कार्ट (6 व्यक्ति, प्रति ट्रिप) |
300 |
400 |
पार्क वाहन से सफारी भ्रमण (प्रति व्यक्ति) |
80 |
100 |
सफारी (5-12 वर्ष) |
20 |
30 |
सफारी वाहन (6 व्यक्ति) |
800 |
1000 |
सूर्यास्त के बाद सफारी (प्रति व्यक्ति) |
200 |
300 |
सूर्यास्त के बाद सफारी (5-12 वर्ष) |
100 |
150 |
सूर्यास्त के बाद सफारी (6 व्यक्ति) |
1200 |
1500 |
हर तीन साल में 10% वृद्धि
बता दें कि नेशनल पार्कों में हर तीन साल में 10% तक शुल्क वृद्धि होती है। इस बार भी सरकार ने 1 नवंबर से नया शुल्क लागू कर दिया है। यह वृद्धि रालामंडल अभयारण्य, इंदौर और मुकुंदपुर चिड़ियाघर, मैहर में भी लागू की गई है।