MP में अनोखा मामला: मन्नत पूरी होने पर ग्रामीणों ने कराया सामूहिक मुंडन, गांव में बीते साल कोरोना से नहीं हुई मौत
मप्र के नीमच जिले के मनासा तहसील के गांव देवरी खवासा से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां कोरोना काल में गांव में किसी भी व्यक्ति की कोरोना से मौत नहीं हुई। इस खुशी में गांव के करीब 90 लोगों ने अपना सामूहिक मुंडन करवाया।
[caption id="attachment_14834" align="aligncenter" width="1200"]
पूरे गांव में ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया।[/caption]
ग्रामीणों ने सामूहिक मुंडन के बाद भोज किया।[/caption]
पूरे गांव में ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया।[/caption]
ढोल नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस
बता दें कि इस पूरे कार्यक्रम को ढोल नगाड़ों के साथ उत्साह से मनाया गया। इस दौरान गांव के देवनारायण मंदिर से जुलूस निकला, जो गांव के सभी मंदिरों पर पहुंचा, जहां सभी मंदिरों में ग्रामीणों ने देवी देवताओं की पूजा आराधना की। जुलूस में ग्रामीण ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमते गाते नजर आए और ईश्वर का धन्यवाद दिया गया। आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें सभी जाति वर्ग के लोग बिना किसी भेदभाव के शामिल हुए। इस पूरे आयोजन की समाप्ति पर सभी का सामूहिक भोज कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। [caption id="attachment_14833" align="aligncenter" width="1200"]
ग्रामीणों ने सामूहिक मुंडन के बाद भोज किया।[/caption]












