पर्वतारोही भावना डेहरिया को विक्रम पुरस्कार, माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली मध्यप्रदेश की पहली और इकलौती महिला 

Follow on Google News
पर्वतारोही भावना डेहरिया को विक्रम पुरस्कार, माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली मध्यप्रदेश की पहली और इकलौती महिला 
भोपाल | मध्यप्रदेश की प्रसिद्ध पर्वतारोही भावना डेहरिया को राज्य के प्रतिष्ठित विक्रम पुरस्कार 2023 के लिए चुना गया है। इस सम्मान के साथ, भावना एडवेंचर स्पोर्ट्स श्रेणी में विक्रम पुरस्कार पाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। दरअसल, छिंदवाड़ा की रहने वाली भावना डेहरिया ने 2019 में माउंट एवरेस्ट (8,848 मीटर) फतह कर इतिहास रचा था। उन्होंने अलग-अलग महाद्वीपों की ऊंची चोटियों पर भी सफल चढ़ाई की है। उनके इस योगदान को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला किया। इसके साथ भावना ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। उन्होंने हमेशा बेटियों को बड़े सपने देखने और साहसिक खेलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया है।

सम्मान मिलने पर भावना ने जाहिर की खुशी 

इस सम्मान पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए भावना ने कहा, ‘यह मेरे लिए गर्व की बात है कि माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए विक्रम पुरस्कार सूची में मेरा नाम शामिल हुआ। यह मेरे परिवार और गुरुओं के समर्थन के बिना संभव नहीं था। मेरा सपना भारत में पर्वतारोहण और साहसिक खेलों को बढ़ावा देना है, ताकि ज्यादा युवा इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।’ इसके साथ भावना की इस उपलब्धि पर उनके समर्थकों, खेल प्रेमियों और प्रदेशवासियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। जल्द ही एक विशेष समारोह में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। ये भी पढ़ें- वक्फ बिल पर बवाल, मंत्री सारंग ने ओवैसी पर साधा निशाना, संसद में बिल की कॉपी फाड़े जाने पर राहुल-प्रियंका से पूछा सवाल
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts