राजा के घर बच्चा लेकर पहुंची पीड़िता, तो सचिन रघुवंशी हुआ फरार, डीएनए से साबित हुआ बच्चा सचिन का... सामने आया नया विवाद

राजा के घर बच्चा लेकर पहुंची पीड़िता, तो सचिन रघुवंशी हुआ फरार, डीएनए से साबित हुआ बच्चा सचिन का... सामने आया नया विवाद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। देश का चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड पहले से ही रहस्यों से घिरा हुआ था, लेकिन अब इसी परिवार से जुड़ा एक और मामला सुर्खियों में आ गया है। राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि सचिन ने उससे मंदिर में शादी की थी और उनका एक डेढ़ साल का बेटा भी है, जिसका डीएनए रिपोर्ट कोर्ट में सचिन से मेल खा चुका है।

    डीएनए रिपोर्ट में साबित हुआ बच्चा सचिन का ही है

    मामला जब कोर्ट पहुंचा तो डीएनए जांच में यह स्पष्ट हो गया कि पीड़िता का बेटा सचिन रघुवंशी का ही है। बावजूद इसके, पीड़िता का आरोप है कि सचिन ने न केवल उसे स्वीकारने से इनकार कर दिया, बल्कि अब उसे ब्लैकमेलर बताकर पीछा छुड़ाने की कोशिश कर रहा है।

    Twitter Post

    पीड़िता पहुंची घर तो सचिन हुआ फरार

    मंगलवार को पीड़िता अपने बच्चे के साथ सचिन रघुवंशी के घर पहुंची थी। जैसे ही सचिन ने महिला को देखा, वह मीडिया कैमरों के सामने ही वहां से गाड़ी में बैठकर फरार हो गया। वहीं, घर पर मौजूद सचिन की मां ने घर के अंदर से ताला बंद कर लिया और किसी भी संवाद से इनकार कर दिया। महिला का कहना है कि उसने गेट पर खड़े होकर सचिन को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका।

    सचिन ने लगाए महिला पर आरोप, लेकिन चुप्पी से बिगड़ी स्थिति

    सचिन रघुवंशी ने पूर्व में महिला पर यह आरोप लगाया था कि उसके पहले दो और पति रह चुके हैं और वह अब सचिन को झूठे आरोपों में फंसाकर ब्लैकमेल करना चाहती है। लेकिन डीएनए रिपोर्ट आने के बाद मामला पूरी तरह पलट गया है। सचिन की मीडिया से दूरी और मौके से भागने की हरकत अब उस पर ही सवाल उठा रही है।

    पीड़िता ने लगाई गुहार 

    पीड़िता लगातार मीडिया और प्रशासन के सामने यह अपील कर रही है कि सचिन रघुवंशी उसे और बच्चे को स्वीकार करे, और अपने परिवार का हिस्सा बनाए। महिला का यह भी कहना है कि वह वर्षों से यह लड़ाई लड़ रही है, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिल सका है।

    (रिपोर्ट- हेमंत नागले)
     

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts