Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

माला बेचने वाली मोनालिसा करेंगी तेलुगु सिनेमा में डेब्यू :दिग्गज कलाकारों की बढ़ेगीं मुश्किलें, जाने कब आएगी फिल्म

दिग्गज कलाकारों की बढ़ेगीं मुश्किलें, जाने कब आएगी फिल्म
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    महाकुंभ से फेमस हुईं मोनालिसा भोसले का नाम अब सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि दुनिया भर में छा रहा है। कुंभ मेला में रुद्राक्ष बेचते हुए एक शख्स ने उनकी एक साधारण सी तस्वीर खींची थी। जिसने बाद में सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटौरी। मोनालिसा की सुंदर आंखें और प्यारी सी मुस्कान ने लोगों का दिल छू लिया और पल भर में मोनालिसा ‘कुंभ मेला मोनालिसा' बन गईं।

    सोशल मीडिया से मारी बॉलीवुड में एंट्री

    मोनालिसा का सोशल मीडिया काफी स्ट्रांग है। जिसकी मदद से उन्हें सीधे बॉलीवुड फिल्मों में जगह मिल गई, उन्होंने सनोज मिश्रा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में एक्टिंग की है। इसके अलावा उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में मोनालिसा ने एक आर्मी अफसर की बेटी का रोल निभाया था। हालांकि, फिल्म के अलावा अपना ट्रांजिशन के लिए भी मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर काफी लोगों का ध्यान खींचा है।

    तेलुगु सिनेमा से करेंगी डेब्यू

    बॉलीवुड में अपनी सफलता के बाद उनका नया चैप्टर साउथ इंडस्ट्री से शुरू होगा। जानकारी के मुताबिक, मोनालिसा तेलुगु फिल्म में एंट्री करने के लिए तैयार हो चुकी हैं, मूवी का टाइटल 'लाइफ' होने वाला है। फिल्म में चरण साई लीड एक्टर होंगे। बताया जा रहा है कि मोनालिसा की ये अगली फिल्म एक पैन इंडिया फिल्म होने सकती है। जिसे  श्री वेंगमम्बा मूवीज के बैनर तले बनाई जा रही है।

    फिल्म लॉन्च इवेंट में  नजर आईं मोनालिसा

    हाल ही में हैदराबाद में फिल्म का लॉन्च इवेंट हुआ। जिसमें मोनालिसा अपनी नए ग्लैमरस और कॉन्फिडेंट लुक में दिखीं। इवेंट के दौरान उन्होंने दर्शकों से वादा किया कि वो जल्द ही तेलुगु सीखकर अपने किरदार को बेहतर तरीके से निभाएंगी। जिससे उम्मीद है कि वे बॉलीवुड के बाद तेलुगु सिनेमा में भी अपनी एक्टिंग से एक बार फिर दर्शकों का प्यार जुटाने में कामयाब रहेंगी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts