PlayBreaking News

वैभव सूर्यवंशी का नया कीर्तिमान :T20 करियर में सबसे तेज 100 छक्के जड़े, कई दिग्गजों को पीछे छोड़ा

शनिवार के मैच में गुजरात टाइट्ंस के खिलाफ मुकाबले में भी वैभव सूर्यवंशी अपने पुराने अंदाज में नजर आए। लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में 36 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 225.00 का रहा।
Follow on Google News
T20 करियर में सबसे तेज 100 छक्के जड़े, कई दिग्गजों को पीछे छोड़ा

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL में शनिवार को खेले गए मैच में वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर नए फास्टेस्ट सिक्स हिटिंग क्लब में एंट्री मारी है। मैच में GT ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराया जो आईपीएल की सबस बड़ी जीत रही।  वैभव ने टी20 क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे अब तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज हासिल नहीं कर पाया था।

15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 29 पारियों में हासिल कर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया।

पोलार्ड सहित इन दिग्गजों को पछाड़ा

इस खास मामले में वैभव ने ऑस्ट्रिया के बल्लेबाज करणबीर सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। करणबीर ने 33 पारियों में 100 छक्के पूरे किए थे, लेकिन वैभव ने उनसे चार पारियां कम खेलकर यह ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया। वैभव की गुजरात के खिलाफ भले ही छोटी पारी रही, लेकिन वे अक्सर कई मैचों में बड़ी हिटिंग से तेजी से टीम का स्कोरबोर्ड चलाते हैं।

यह भी पढ़ें: RCB vs MI: रायपुर में 10 साल बाद IPL की धमाकेदार वापसी, फैंस में क्रेज हाई!

514 गेंद में पूरे किए 100 छक्के

सिर्फ पारियों के मामले में ही नहीं, बल्कि गेंदों के हिसाब से भी वैभव ने नया इतिहास रचा है। उन्होंने मात्र 514 गेंदों में अपने 100 छक्के पूरे किए। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज किरोन पोलार्ड के नाम था, जिन्होंने 843 गेंदों में यह आंकड़ा छुआ था। वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी ने उन्हें बेहद कम समय में टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक युवा बल्लेबाजों में शामिल कर दिया है।

Twitter Post

GT के खिलाफ 36 रन की पारी खेली

शनिवार के मैच में गुजरात टाइट्ंस के खिलाफ मुकाबले में भी वैभव सूर्यवंशी अपने पुराने अंदाज में नजर आए। लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में 36 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 225.00 का रहा। वैभव की इस पारी में तीन शानदार छक्के और तीन चौके शामिल रहे। उनकी तेज बल्लेबाजी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाने में भरोसा रखते हैं।

यह भी पढ़ें: MS Dhoni : झारखंड- बिहार के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने MS Dhoni, कई नामों को पीछे छोड़ा, चुकाए 38 करोड़ रुपए

100 छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स

29 पारी - वैभव सूर्यवंशी
33 पारी - करणबीर सिंह

41 पारी - मोहम्मद वसीम 

52 पारी - मोम्मद तन्वीर
52 पारी - प्रियांश आर्य

कम उम्र में जिस तेजी से वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं, उसे देखकर माना जा रहा है कि आने वाले समय में वह टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में शामिल हो सकते हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts