PlayBreaking News

MS Dhoni :झारखंड- बिहार के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने MS Dhoni, कई नामों को पीछे छोड़ा, चुकाए 38 करोड़ रुपए

पिछले साल भी उन्होंने लगभग इतनी ही राशि टैक्स के रूप में चुकाई थी। लगातार दूसरे साल सबसे बड़े व्यक्तिगत टैक्सपेयर बनना यह साबित करता है कि धोनी की ब्रांड वैल्यू आज भी बेहद मजबूत है।
Follow on Google News
झारखंड- बिहार के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने MS Dhoni, कई नामों को पीछे छोड़ा, चुकाए 38 करोड़ रुपए

स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स के थाला और दिग्ज पूर्व कप्तान एमएस धोनी मैदान पर अपने हेलीकॉप्टर शॉट और शानदार विकेटकीपिंग के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। लेकिन इस बार वह क्रिकेट नहीं, बल्कि अपने इनकम टैक्स रिटर्न को लेकर चर्चा में हैं। चेन्नई की टीम के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर झारखंड और बिहार के सबसे बड़े व्यक्तिगत करदाता बनकर सामने आए हैं।

38 करोड़ रुपए का एडवांस टैक्स चुकाया

आयकर विभाग के आंकड़ों के अनुसार, धोनी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए करीब 38 करोड़ रुपए एडवांस टैक्स के रूप में जमा किए हैं। यह रकम सुनकर हर कोई हैरान है। क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय संन्यास लेने के कई साल बाद भी धोनी की कमाई और लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। हालांकि चेन्नई के तमाम फैंस धोनी की वापसी को लेकर अब भी इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: RCB Vs LSG : आखिरी ओवर में बढ़ी थी टेंशन, और फिर राठी को बुलाया, पंत ने बताया कैसे RCB से छीनी जीत

पिछले साल भी उन्होंने लगभग इतनी ही राशि टैक्स के रूप में चुकाई थी। लगातार दूसरे साल सबसे बड़े व्यक्तिगत टैक्सपेयर बनना यह साबित करता है कि धोनी की ब्रांड वैल्यू आज भी बेहद मजबूत है।

क्रिकेट के साथ बिजनेस में भी सुपरहिट

धोनी अब सिर्फ क्रिकेटर नहीं, बल्कि सफल बिजनेसमैन के रूप में भी पहचान बना चुके हैं। रांची स्थित उनका ऑर्गेनिक फार्म हाउस काफी चर्चित है। इसके अलावा उनका जिम नेटवर्क ‘धोनी स्पोर्ट्सफिट’ और कपड़े-फुटवियर ब्रांड ‘सेवन’ भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

इसके साथ ही धोनी कई बड़ी कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में CSK के साथ उनकी मौजूदगी भी उनकी आय का बड़ा जरिया बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में हनीट्रैप अलर्ट! ड्रेसिंग रूम से होटल तक निगरानी... बिना परमिशन 'नो एंट्री', BCCI ने सुनाया सख्त फरमान

ब्रांड वैल्यू में अब भी कायम है दबदबा

क्रिकेट से दूरी के बावजूद धोनी की लोकप्रियता कम नहीं हुई है। विज्ञापन कंपनियां और बड़े ब्रांड आज भी उन्हें भरोसेमंद चेहरा मानते हैं। यही वजह है कि वह लगातार करोड़ों की कमाई कर रहे हैं।

झारखंड और बिहार जैसे राज्यों में, जहां कई बड़े बिजनेसमैन मौजूद हैं, वहां एक खिलाड़ी का सबसे बड़ा व्यक्तिगत करदाता बनना अपने आप में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Featured News

यंगस्टर्स के लिए प्रेरणा बने धोनी

धोनी की यह उपलब्धि युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है। उन्होंने यह दिखाया है कि खेल के मैदान पर सफलता हासिल करने के साथ-साथ जिम्मेदार नागरिक बनना भी उतना ही जरूरी है। समय पर टैक्स चुकाकर देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देना उनकी जिम्मेदारी और ईमानदारी को दर्शाता है।

मैदान के बाहर भी रिकॉर्ड बना रहे ‘कैप्टन कूल’

महेंद्र सिंह धोनी को फैंस ‘कैप्टन कूल’ और ‘फिनिशर’ के नाम से जानते हैं। अब उन्होंने मैदान के बाहर भी एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उनके प्रशंसकों के लिए यह गर्व की बात है कि उनका पसंदीदा खिलाड़ी सिर्फ क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक के तौर पर भी मिसाल पेश कर रहा है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts