मुख्तार अंसारी हुआ सुपुर्द-ए-खाक, बेटे ने पिता की मूंछों पर अंतिम बार दिया ताव, जनाजे में उमड़ा 30 हजार समर्थकों का हुजूम

गाजीपुर। माफिया मुख्तार अंसारी का शव उसके पुश्तैनी कब्रिस्तान युसुफपुर के कालीबाग में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मुख्तार की कब्र उसके पिता सुभान उल्ला अंसारी व मां बेगम राबिया खातून की कब्र के पास खोदी गई। मुख्तार अंसारी को आज सुबह 10:45 बजे दफन कर दिया गया। मुख्तार के जनाजे में करीब 30 हजार लोग पहुंचे थे। पैतृक घर पर मुख्तार का शव अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।
बेटे ने पिता के मूंछों पर आखिरी बार दिया ताव
जब मुख्तार अंसारी के शव को बड़े फाटक के सामने अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, तब बेटे उमर ने जनाजे पर इत्र छिड़का और पिता की मूंछों पर आखिरी बार ताव दिया। जनाजा निकलने के बाद प्रिंस टॉकीज मैदान पर नमाज-ए-जनाजा की रस्म की गई। कालीबाग कब्रिस्तान में अफजल अंसारी लोगों से व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए https://twitter.com/AHindinews/status/1773940452309557743?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1773940452309557743%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=about%3Asrcdocबेटे ने लोगों से की अपील
मुख्तार के जनाजे में करीब 30 हजार लोग पहुंचे थे। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए मुख्तार के बेटे उमर ने माइक ले लिया और लोगों से अपील की वे पीछे हटे और शांति बनाए रखें। जिसके बाद भारी पुलिस बल और लोगों के हुजूम के बीच मुख्तार अंसारी को दफन कर दिया गया।












