PlayBreaking News

अमेरिका के 25% टैरिफ का भारतीय बाजार पर असर : सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, सोने की कीमत बढ़ी

अमेरिका द्वारा लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ और अतिरिक्त 25 प्रतिशत दंडात्मक टैरिफ का असर अब भारतीय बाजार पर साफ नजर आने लगा है। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन, गुरुवार 7 अगस्त 2025 की सुबह करीब 9:30 बजे, बीएसई का सेंसेक्स 250 अंकों की गिरावट के साथ 80,412.94 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 भी कमजोर होकर 24,506.95 के स्तर पर पहुंच गया।
Follow on Google News
अमेरिका के 25% टैरिफ का भारतीय बाजार पर असर : सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, सोने की कीमत बढ़ी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अमेरिका द्वारा लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ और अतिरिक्त 25 प्रतिशत दंडात्मक टैरिफ का असर अब भारतीय बाजार पर साफ नजर आने लगा है। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन, गुरुवार 7 अगस्त 2025 की सुबह करीब 9:30 बजे, बीएसई का सेंसेक्स 250 अंकों की गिरावट के साथ 80,412.94 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 भी कमजोर होकर 24,506.95 के स्तर पर पहुंच गया।

    टैरिफ की वजह से बाजार में अनिश्चितता

    अमेरिका की टैरिफ नीति और वैश्विक व्यापार तनाव ने निवेशकों की सोच पर नकारात्मक असर डाला है। इसकी वजह से घरेलू बाजार में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव की वजह से निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। इसी कारण गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी देखी गई।

    • सोना हाजिर 0.4% बढ़कर 3,380.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा।
    • अमेरिकी सोना वायदा 0.3% चढ़कर 3,443.30 डॉलर पर पहुंच गया।

    विशेषज्ञों की राय- बातचीत की उम्मीद कम

    जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वी.के. विजय कुमार का कहना है कि अमेरिका और भारत के बीच बातचीत की संभावनाएं कम होती जा रही हैं। हालांकि, टैरिफ लागू करने से पहले 21 दिन का समय दिए जाने से बातचीत की उम्मीदें अब भी बाकी हैं, लेकिन व्यापार नीति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

    ट्रंप के फैसलों का असर दिखने लगा

    मेहता इक्विटीज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) प्रशांत तापसे का मानना है कि राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत से आने वाले उत्पादों पर भारी टैरिफ लगाया गया है। इसके अलावा, संस्थागत निवेशकों की बिकवाली, रुपये की गिरती कीमत और निफ्टी में कमजोरी की वजह से शेयर बाजार में मंदी का माहौल बन सकता है। उनके अनुसार, ट्रंप के बयानों और फैसलों का असर आने वाले समय में और ज्यादा देखने को मिलेगा। हालांकि, भारत ने अब तक इस पर कोई तीखी प्रतिक्रिया नहीं दी है और शांत रुख बनाए रखा है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts