People's Update
Thursday, April 9, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Thursday, April 9, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    'बातचीत फेल हुई, तो लंबी लड़ाई के लिए तैयार', ईरान ने दी नई धमकी
    खाड़ी देशों के दौरे पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, अबू धाबी पहुंचे
    हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम के सेक्रेटरी को मार गिराने का इजरायल ने किया दावा
    हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम को मार गिराने का इजरायल ने किया दावा
    'BJP सरकार कानून पर कायम करेगी भरोसा, ये मोदी की गारंटी', हल्दिया की रैली में बोले PM
    'भवानीपुर में नंदीग्राम होने जा रहा', बंगाल की चुनावी रैली में बोले प्रधानमंत्री मोदी
    लेबनान में इजरायल के भीषण हमले की फ्रांस ने की निंदा
    भारतीय जहाज ग्रीन आशा 15 हजार टन LPG लेकर मुंबई पहुंचा
    असम में मतदान के बीच कामाख्या मंदिर पहुंचे सीएम हिमंता बिस्वा सरमा
    जब तक असल समझौता नहीं, ईरान के आसपास रहेगी सेना : डोनाल्ड ट्रंप की दो टूक
    अंतर्राष्ट्रीय

    डील टूटी तो तबाही तय!ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, बोले- 'REAL AGREEMENT' होने तक होर्मुज के आसपास रहेंगे अमेरिकी जहाज

    अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बाद फिर तनाव बढ़ गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि, समझौता टूटने पर बड़ा सैन्य एक्शन होगा। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर भी अमेरिका सख्त है। जानिए सीजफायर विवाद और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का ताजा अपडेट।
    Publish Date: 9 Apr 2026, 12:47 PM (IST)Updated On: 9 Apr 2026, 12:48 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      वॉशिंगटन डीसी। मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच घोषित अस्थायी सीजफायर के बावजूद दोनों देशों के बीच तल्खी कम होने के बजाय और तेज हो गई है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि, अगर समझौता टूटा, तो अमेरिका पहले से कहीं ज्यादा घातक और बड़ा सैन्य एक्शन करेगा।

      व्हाइट हाउस से दिए गए अपने बयान में ट्रंप ने कहा कि, जब तक असली समझौता (REAL AGREEMENT) पूरी तरह लागू नहीं हो जाता, तब तक अमेरिकी सेना, युद्धपोत और हथियार ईरान के आसपास ही तैनात रहेंगे। यह बयान साफ तौर पर दिखाता है कि, अमेरिका फिलहाल किसी भी तरह की ढील देने के मूड में नहीं है।

      डील टूटी तो होगा बड़ा हमला

      डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में दो टूक शब्दों में कहा कि, अगर किसी भी वजह से यह समझौता टूटता है, तो अमेरिका की प्रतिक्रिया अब तक की सबसे बड़ी और ताकतवर होगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस बार किसी भी तरह की चूक नहीं करेगा और जरूरत पड़ी तो सैन्य कार्रवाई में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

      ट्रंप ने यह भी दोहराया कि, उनकी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल न कर सके। उन्होंने कहा कि, ईरान को किसी भी कीमत पर न्यूक्लियर बम बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

      स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका का सख्त रुख

      इस पूरे घटनाक्रम में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सबसे अहम मुद्दा बनकर सामने आया है। यह समुद्री रास्ता दुनिया के तेल व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ट्रंप ने कहा कि, यह मार्ग हर हाल में खुला और सुरक्षित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिकी नौसेना के जहाज इस क्षेत्र में लगातार तैनात रहेंगे, ताकि तेल आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि, इस रणनीतिक समुद्री मार्ग पर ईरान का किसी भी तरह का नियंत्रण अमेरिका को स्वीकार नहीं होगा। ट्रंप के इस बयान को वैश्विक अर्थव्यवस्था की सुरक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है।

      ईरान के आसपास अमेरिकी सेना की तैनाती

      ट्रंप ने यह भी साफ किया कि जब तक समझौता पूरी तरह लागू नहीं हो जाता, तब तक अमेरिकी सेना, युद्धपोत और हथियार ईरान के आसपास तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि, अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार है और आगे की कार्रवाई के लिए आदेश का इंतजार कर रही है। ट्रंप के अनुसार, अमेरिका ने अपने सैन्य संसाधनों को और मजबूत कर लिया है और जरूरत पड़ने पर तुरंत एक्शन लिया जा सकता है। उनका यह बयान साफ संकेत देता है कि, अमेरिका इस मामले में कोई जोखिम लेने को तैयार नहीं है।

      सीजफायर की शर्तों पर बढ़ा विवाद

      दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में दो सप्ताह का अस्थायी सीजफायर घोषित किया गया था। इस समझौते का उद्देश्य क्षेत्र में तनाव कम करना और कूटनीतिक समाधान की दिशा में कदम बढ़ाना था। लेकिन अब इस सीजफायर की शर्तों को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद सामने आने लगे हैं। ट्रंप ने पहले भी ईरान को चेतावनी दी थी कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को नहीं खोला गया, तो बड़े पैमाने पर हमले किए जाएंगे। यही वजह है कि अब ट्रंप का ताजा बयान इस विवाद को और गहरा करता नजर आ रहा है।

      मिडिल ईस्ट पर टिकी दुनिया की नजर

      अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर केवल इन दो देशों तक सीमित नहीं है। पूरी दुनिया की नजर इस समय मिडिल ईस्ट पर टिकी हुई है। इस क्षेत्र में पहले से ही कई संवेदनशील मुद्दे मौजूद हैं, जिनमें ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच संबंध प्रमुख हैं। ऐसे में किसी भी तरह का सैन्य टकराव वैश्विक स्तर पर बड़ा असर डाल सकता है। अगर यह तनाव और बढ़ता है, तो इसका असर तेल की कीमतों, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर भी देखने को मिल सकता है।

      दबाव बनाकर समझौता करना चाहते हैं ट्रंप?

      ट्रंप के इस बयान को कई ईरान पर दबाव बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। कई रिपोर्ट्स के अनुसान, अमेरिका इस सख्त रुख के जरिए ईरान को पूरी तरह से झुकाने की कोशिश कर रहा है, ताकि वह अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने पर मजबूर हो जाए।

      ट्रंप ने अपने संदेश में ईरान को यह सलाह भी दी कि, वह इस कूटनीतिक मौके का फायदा उठाए, क्योंकि अमेरिका की सहनशक्ति अब खत्म हो चुकी है। उन्होंने अपने बयान के अंत में America is back जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर यह संकेत दिया कि, अमेरिका अब पहले से ज्यादा आक्रामक रुख अपनाने को तैयार है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      us iran ceasefire

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      2 लाख शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण, CM साय से गूगल इंडिया टीम की मुलाकात

      छत्तीसगढ़ में AI आधारित शिक्षा की शुरुआत :2 लाख शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण, CM साय से गूगल इंडिया टीम की मुलाकात

      Mutual Fund का IPO धमाका: अनलिस्टेड में तगड़ा रिटर्न, अब बाजार में एंट्री का इंतजार

      SBI :Mutual Fund का IPO धमाका: अनलिस्टेड में तगड़ा रिटर्न, अब बाजार में एंट्री का इंतजार

      इजरायल का दावा- बेरूत हवाई हमले में हिज्बुल्लाह नेता नईम कासिम के भतीजे को किया ढेर

      सीजफायर बेअसर!इजरायल का दावा- बेरूत हवाई हमले में हिज्बुल्लाह नेता नईम कासिम के भतीजे को किया ढेर

      गोल्ड करीब ₹1000 सस्ता होकर ₹1.50 लाख पर पहुंचा, चांदी में ₹9000 की गिरावट; ऑल टाइम हाई से गोल्ड ₹25000 गिरा

      सोना-चांदी में गिरावट:गोल्ड करीब ₹1000 सस्ता होकर ₹1.50 लाख पर पहुंचा, चांदी में ₹9000 की गिरावट; ऑल टाइम हाई से गोल्ड ₹25000 गिरा

      मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, कई घायल; मिर्ची तोड़ने जा रहे थे महाराष्ट्र

      बीजापुर में सड़क हादसा :मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, कई घायल; मिर्ची तोड़ने जा रहे थे महाराष्ट्र

      MP का ऐसा गांव, जहां गाली देने पर जुर्माना, जुबान फिसली तो लगाओ झाड़ू

      जुबान संभालकर!MP का ऐसा गांव, जहां गाली देने पर जुर्माना, जुबान फिसली तो लगाओ झाड़ू

      शुभमन गिल पर लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना, DC vs GT मैच में ऐसी क्या गलती की?

      दिल्ली पर जीत के बाद सजा!शुभमन गिल पर लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना, DC vs GT मैच में ऐसी क्या गलती की?

      भारत पर वर्ल्ड बैंक का भरोसा कायम, FY27 में 6.6% GDP ग्रोथ का अनुमान; GST कट से बढ़ी मांग का असर

      India Growth Forecast:भारत पर वर्ल्ड बैंक का भरोसा कायम, FY27 में 6.6% GDP ग्रोथ का अनुमान; GST कट से बढ़ी मांग का असर

      आदित्य धर पर आरोप लगाने वाले फिल्ममेकर पर लगी लगाम

      ‘धुरंधर’ स्क्रिप्ट चोरी का दावा पड़ा भारी!आदित्य धर पर आरोप लगाने वाले फिल्ममेकर पर लगी लगाम

       अध्यक्ष चिंटू चौकसे का दो टूक ..

      रुबीना खान कांग्रेस से OUT! अध्यक्ष चिंटू चौकसे का दो टूक ..

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....