Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोना-चांदी में गिरावट:गोल्ड करीब ₹1000 सस्ता होकर ₹1.50 लाख पर पहुंचा, चांदी में ₹9000 की गिरावट; ऑल टाइम हाई से गोल्ड ₹25000 गिरा

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना करीब ₹1000 घटकर ₹1.50 लाख पर आ गया है।
गोल्ड करीब ₹1000 सस्ता होकर ₹1.50 लाख पर पहुंचा, चांदी में ₹9000 की गिरावट; ऑल टाइम हाई से गोल्ड ₹25000 गिरा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना करीब ₹1000 घटकर ₹1.50 लाख पर आ गया है। इससे पहले इसकी कीमत ₹1.51 लाख के आसपास थी। वहीं चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई है। एक किलो चांदी ₹9000 सस्ती होकर ₹2.35 लाख पर पहुंच गई है। पिछले कारोबारी दिन यह ₹2.44 लाख के स्तर पर थी।

    आज के रेट (IBJA - 10 ग्राम के हिसाब से)

    • Gold 999: ₹14,9540
    • Gold 995: ₹14,8940
    • Gold 916: ₹13,6980
    • Gold 750: ₹11,2150

    ये भी पढ़ें: 'ईरान की 10 मांगों की लिस्ट ट्रंप ने कूड़ेदान में फेंकी...' व्हाइट हाउस का बड़ा दावा, क्या अब टूट जाएगा सीजफायर?

    ऑल टाइम हाई से ₹25 हजार सस्ता हुआ सोना

    इस साल की शुरुआत में सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी लेकिन अब इसमें गिरावट का ट्रेंड बना हुआ है। 29 जनवरी 2026 को सोना अपने ऑल टाइम हाई ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब था, जिसकी मौजूदा कीमत ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम हो गई है। इस तरह सोना अपने उच्चतम स्तर से अब तक करीब ₹25 हजार सस्ता हो चुका है।

    चांदी में बड़ा करेक्शन, ₹1.51 लाख तक टूटी

    चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है और इसमें तेज गिरावट आई है। 29 जनवरी 2026 को चांदी ऑल टाइम हाई ₹3.86 लाख प्रति किलो के स्तर पर थी। जिसकी मौजूदा कीमत: ₹2.35 लाख प्रति किलो पर आ गई है। इस हिसाब से चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब ₹1.51 लाख तक सस्ती हो चुकी है।

    ये भी पढ़ें: India Growth Forecast: भारत पर वर्ल्ड बैंक का भरोसा कायम, FY27 में 6.6% GDP ग्रोथ का अनुमान; GST कट से बढ़ी मांग का असर

    ग्लोबल लेवल पर अनिश्चितता के चलते बना दबाव

    बाजार जानकारों के मुताबिक हाल के दिनों में मुनाफावसूली और ग्लोबल लेवल पर अनिश्चितता की वजह से सोना-चांदी में दबाव बना है। पश्चिम एशिया के हालात और निवेशकों की रणनीति में बदलाव का असर भी कीमतों पर पड़ा है।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts