बीजापुर में सड़क हादसा :मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, कई घायल; मिर्ची तोड़ने जा रहे थे महाराष्ट्र

बीजापुर के भोपालपट्टनम ब्लॉक के ग्राम सोमनपल्ली में मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से 10–15 ग्रामीण घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है, जबकि तीन गंभीर मरीजों को जगदलपुर रेफर किया गया है।
Follow on Google News
मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, कई घायल; मिर्ची तोड़ने जा रहे थे महाराष्ट्र
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मजदूरी के लिए महाराष्ट्र जा रहे ग्रामीण मजदूरों से भरी पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब 10 से 15 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    महाराष्ट्र जा रहे थे मिर्ची तोड़ने

    मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम ब्लॉक के पेंटागुड़ा, बारेगुड़ा और दममुर गांव के लगभग 40-45 ग्रामीण मजदूर मिर्ची तोड़ने के लिए महाराष्ट्र जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 6 बजे ग्राम सोमनपल्ली के पास उनकी पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

    /img/15/1775723052462

    हादसे में कई मजदूर घायल

    पिकअप पलटने से उसमें सवार करीब 15 ग्रामीण मजदूर घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को भोपालपट्टनम के उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

    Breaking News

    कुछ मरीजों को किया गया रेफर

    घायलों की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय बीजापुर रेफर किया गया। जिला अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है।

    तीन गंभीर मरीज जगदलपुर रेफर

    जिला चिकित्सालय की सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने बताया कि तीन गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर के हायर सेंटर भेजा गया है। बाकी घायलों का इलाज बीजापुर जिला अस्पताल में चल रहा है और सभी मरीज फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

    /img/15/1775723072641

    जनप्रतिनिधियों ने जाना घायलों का हाल

    घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी सहित कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts