UPI in Israel :अब इजरायल में भी चलेगा यूपीआई, दोनों देशों के बीच हुए 13 समझौते

पीएम मोदी अपनी दो द्विवसीय इजरायल यात्रा पर हैं इस यात्रा के दौरान UPI पेमेंट सिस्टम और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी को लेकर समझौते हुए हैं जिससे दोनों देशों के बीच जल्द ही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) होने की भी उम्मीद बनी है।
Follow on Google News
अब इजरायल में भी चलेगा यूपीआई, दोनों देशों के बीच हुए 13 समझौते
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पीएम मोदी अपनी दो द्विवसीय इजरायल यात्रा पर हैं जहां उन्हें इजरायली संसद (नेसेट) के प्रतिष्ठित 'स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल' से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि भारत और इजरायल के रिश्ते केवल कूटनीतिक नहीं हैं बल्कि समय की हर कसौटी पर खरे उतरे हैं। इस यात्रा के दौरान UPI पेमेंट सिस्टम और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी को लेकर भी समझौते हुए हैं जिससे दोनों देशों के बीच जल्द ही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) होने की भी उम्मीद बनी है।

    अब इजरायल में भी चलेगा UPI

    भारत और इजरायल के बीच UPI पेमेंट को लेकर समझौता हुआ है जिससे भारत का UPI (Unified Payments Interface) इजरायल के पेमेंट सिस्टम से जुड़ जाएगा। इस समझौते के बाद भारतीय टूरिस्ट और बिजनेसमैन इजरायल में आसानी से यूपीआई के जरिए पेमेंट कर पाएंगे। पीएम मोदी ने इसे बेहद खास समझौता बताया है जो दोनों देशों के डिजिटल इकोसिस्टम जोड़ेगा।

    ये भी पढ़ें: SEBI on Mutual Fund : सेबी ने म्यूचुअल फंड को लेकर बदले नियम, कई स्कीम्स होंगी बंद

    क्रिटिकल टेक्नोलॉजी और निवेश पर बड़ी डील

    दोनों देशों ने क्रिटिकल टेक्नोलॉजी स्थापित करने पर समझौता किया है जिससे अब हाई-टेक मशीनें और चिप्स जैसे उपकरण संयुक्त रूप से बनाए जा सकेंगे। हालांकि डिफेंस और हाई-टेक सेक्टर में भारत और इजरायल पहले से ही पार्टनर हैं। इसके अलावा द्विपक्षीय निवेश समझौते पर भी चर्चा हुई है जिससे इजरायली कंपनियों के लिए भारत में पैसा लगाना पहले से सरल हो जाएगा।

    ये भी पढ़ें: विधायक के घर से  मिले 10 करोड़ नकद, ऑफिस और अन्य ठिकानों का एक-एक कोना छान रही आईटी टीम

    फ्री ट्रैड एग्रीमेंट पर भी जल्द फैसला

    पीएम मोदी ने उम्मीद जताई है कि FTA पर जल्द ही हस्ताक्षर हो जाएंगे जिससे दोनों देशों के बीच प्रोडक्ट्स का आयात-निर्यात सस्ता हो जाएगा।

    Sumit Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts