Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CM योगी को धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, मुंबई पुलिस को भेजा था मैसेज- इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे

CM योगी को धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, मुंबई पुलिस को भेजा था मैसेज- इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी वाली महिला को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला की पहचान फातिमा खान (24) के रूप में हुई है। उसने शनिवार (2 नवंबर) को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में मैसेज किया था। जिसमें लिखा था- अगर योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस का कहना कि महिला पढ़ी-लिखी और योग्य है, लेकिन मानसिक रूप से कमजोर है। महिला से पूछताछ की जा रही है कि, उसने ऐसा क्यों किया।

उल्हासनगर की रहने वाली है महिला

धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद महाराष्ट्र ATS, ठाणे पुलिस और मुंबई की वर्ली पुलिस जांच में जुट गई थी। संयुक्त जांच में सामने आया कि, महिला ठाणे के उल्हासनगर की रहने वाली है और उसका नाम फातिमा खान है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फातिमा मानसिक तौर पर अस्थिर है। ATS ने ही सबसे महिला महिला को ट्रेस किया, उसकी लोकेशन उल्हासनगर की थी। जिसके बाद ATS पुलिस के साथ महिला के घर पहुंची और वहां उससे पूछताछ की गई। फिर उसे लोकल पुलिस स्टेशन लाया गया वहां भी पूछताछ की गई। जिसके बाद वर्ली पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

12 अक्टूबर को हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या

मुंबई में दशहरे के दिन यानी 12 अक्टूबर को NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी। सिद्दीकी अपने बेटे जीशान के दफ्तर के बाहर निकले थे। तभी उन पर 6 गोलियां चलाई गईं, जिनमें से 2 गोली सिद्दीकी के पेट पर और एक सीने पर लगी। उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब 11.27 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली।

CM योगी को पहले भी मिल चुकी धमकियां

मार्च 2024: पुलिस मुख्यालय में तैनात हेड कॉन्स्टेबल के सरकारी नंबर पर कॉल आया था। जिसमें योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जनवरी 2024: आतंकी पन्नू ने वाइस मैसेज भेजकर अयोध्या में गिरफ्तार 3 आतंकियों को नहीं छोड़ने पर योगी को जान से मारने की धमकी दी। अप्रैल 2022: वॉट्सऐप पर धमकी भरा मैसेज आया, जिसमें योगी को बम से उड़ा देने की बात लिखी थी। साइबर सेल ने धमकी देने वाले सरफराज को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया था। अप्रैल 2021: डायल 112 के वॉट्सऐप नंबर पर धमकी भरा मैसेज आया। जिसमें लिखा था- CM के पास चार दिन हैं, मेरा जो करना है कर लो। 5वें दिन योगी को मार दूंगा। दिसंबर 2020: योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। डायल 112 के वॉट्सऐप नंबर पर मैसेज भेजा गया था। नवंबर 2020: योगी को जान से मारने की धमकी का मैसेज डायल 112 के वॉट्सऐप पर आया। इस मामले में एक नाबालिग लड़के को आगरा से पकड़ा गया था। जुलाई 2020: डायल 112 पर योगी को जान से मारने की धमकी आई। जिसमें कानपुर देहात का 12वीं में पढ़ने वाला पकड़ा गया।

CM की सुरक्षा में 25 कमांडो

हर समय CM योगी के साथ NSG (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स) के 25 कमांडो रहते हैं। अगर 8 घंटे की शिफ्ट के हिसाब से देखा जाए तो कुल मिलाकर 75 कमांडो तैनात हैं। यह कमांडो ब्लैक ड्रैस में रहते हैं और उसपर बैज लगा होता है। CM योगी को Z प्लस सुरक्षा मिली हुई है, जिसमें 5 बुलेटप्रूफ गाड़ियां भी शामिल रहती हैं। देश की कुछा चुनिंदा शख्सियतों को ही ऐसी सुरक्षा दी जाती है। ये भी पढ़ें- 10 दिन में इस्तीफा दो वरना… CM योगी को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया मैसेज, बाबा सिद्दीकी का भी किया जिक्र
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts