UP के बुलंदशहर में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 8 लोगों की मौत, 43 घायल

Follow on Google News
UP के बुलंदशहर में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 8 लोगों की मौत, 43 घायल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रविवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 43 घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में 6 साल का बच्चा, 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं।

    कैसे हुआ हादसा

    यह हादसा रविवार रात करीब 2 बजे नेशनल हाईवे 34 पर अरनिया थाना क्षेत्र के घटाल गांव के पास हुआ। श्रद्धालु कासगंज से राजस्थान के गोगामेड़ी स्थित गोगाजी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कंटेनर ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई।

    Twitter Post

    डबल डेकर बनाई गई थी ट्रॉली

    पुलिस के मुताबिक, श्रद्धालुओं ने ट्रॉली को डबल डेकर बना रखा था। ट्रॉली के बीच में लकड़ी लगाकर उसे दो हिस्सों में बांटा गया था, ताकि अधिक से अधिक लोग बैठ सकें। हादसे के समय ट्रॉली में काफी भीड़ थी, जिससे टक्कर लगते ही लोग दबकर घायल हो गए।

    हादसे के बाद अफरातफरी

    हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। SSP ने बताया कि घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 10 घायलों को बुलंदशहर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 23 घायलों को खुर्जा अस्पताल में भर्ती कराया गया। 10 गंभीर घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

    मौके से कंटेनर चालक फरार

    हादसे के बाद कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया। कंटेनर में धान की भूसी भरी हुई थी। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को हाईवे से हटाकर यातायात को बहाल कर दिया है।

    मरने वालों की पहचान

    हादसे में मारे गए सभी लोग कासगंज जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

    • ईयू बाबू (40)
    • रामबेटी (65)
    • चांदनी (12)
    • घनीराम (40)
    • मोक्षी (40)
    • शिवांश (6)
    • योगेश (50)
    • विनोद (45)
       

    सब नींद में थे, तभी....

    घायल श्रद्धालु राजकुमार ने बताया, "ट्रैक्टर बहुत धीरे-धीरे चल रहा था। हम सब नींद में थे, बच्चे भी सो गए थे। तभी अचानक पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। इतनी जल्दी हुआ कि किसी को कुछ समझ ही नहीं आया। बच्चे दर्द से चीखने लगे। कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जहां हादसा हुआ वहां कोई मोड़ भी नहीं था।"

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts