Peoples Update Special :देश में धार्मिक पर्यटन के नक्शे पर चमकेगा डबरा का अनूठा नवग्रह मंदिर

मप्र के डबरा में अनूठा नवग्रहमंदिर बनकर तैयार है। अष्टधातु से निर्मित सभी नवग्रह के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह फरवरी में होगा। समारोह में देश के दिग्गज संत और राजनेता शामिल होंगे।
देश में धार्मिक पर्यटन के नक्शे पर चमकेगा डबरा का अनूठा नवग्रह मंदिर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    राजीव सोनी, भोपाल। विश्व प्रसिद्ध मां पीतांबरा पीठ दतिया और राम राजा मंदिर ओरछा के समीप डबरा  भी धार्मिक पर्यटन के नक्शे पर बड़ी पहचान बन कर उभर रहा है। डबरा में अनूठा और भव्य नवग्रह मंदिर बन कर तैयार है। इसमें सभी नवग्रह अपनी पत्नी के साथ विराजमान किए गए हैं। ये सभी मूर्तियां अष्ट धातु से निर्मित हैं।

    108 स्तंभों पर निर्माण

    विशाल मंदिर की विशेषता यह है कि इसे वास्तु और ज्योतिष शास्त्र की मान्यता के आधार पर 108 खंबों पर खड़ा किया गया है। अगले महीने 10 से 20 फरवरी तक चलने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश भर से साधु-संत, कथा वाचक और दिग्गज राजनेता भी शामिल होंगे। मंदिर का निर्माण प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और उनके परिजनों द्वारा कराया गया है।

    12 एकड़ में मंदिर को विस्तार

    नवग्रह पीठ मंदिर का निर्माण पिछले 14 वर्ष से चल रहा है। करीब 12 एकड़ के विशाल भू-भाग पर भव्य मंदिर को विस्तार दिया गया है। लागत भी करोड़ों में है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य स्वरूप देने के लिए पूर्व मंत्री डॉ. मिश्रा इन दिनों भारी व्यस्त हैं। दातीजी महाराज,  पं.प्रदीप मिश्रा, पं. धीरेंद्र शास्त्री एवं पंडोखर महाराज भी शामिल होंगे।

    ऐसा है नवग्रह पीठ

    मंदिर की वास्तुकला-द्रविण शैली। 12 एकड़ क्षेत्र में नवग्रह पीठ, भूतल पर ग्रहों की मार्बल की भूर्तियां भी, सूर्यदेव का अष्टधातु से निर्मित विग्रह उनकी दोनों पत्नियों के साथ।  अष्टधातु के विग्रह का रंग  अलग-अलग है।

    सीएम और केंद्रीय मंत्री आएंगे

    सीएम डॉ.मोहन यादव और दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। नरोत्तम ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान सहित कुमार विश्वास से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रण सौंपा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के आने की संभावना जताई गई है।  

    पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया- माता-पिता ने लिया था संकल्प

    पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह संकल्प मैंने नहीं मेरे माता-पिता का है। मेरे भाई श्रीमन इसमें प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। इस बात को 14 साल हो गए। तभी से निर्माण प्रक्रिया भी चल रही है। हमारा परिवार इसके पहले लक्ष्मीनारायण मंदिर का निर्माण भी करा चुका है। उन्होंने बताया कि अगले महीने 10 से 20 फरवरी तक मुख्य कार्यक्रम रहेगा। डबरा का सौभाग्य है कि  14-16 फरवरी तक कवि व कथा वाचक कुमार विश्वास  ''अपने-अपने राम '' संगीतमय कथा भी सुनाएंगे। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts