DGP-IG Conference :गृह मंत्री अमित शाह ने देश के इन तीन थानों को दिया अवॉर्ड...

नवा रायपुर के आईआईएम परिसर में हो रही DGP-IG Conference के पहले दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के तीन सर्वक्षेष्ठ थानों को अवॉर्ड दिए हैं। वहीं कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंच गए हैं।
Follow on Google News
गृह मंत्री अमित शाह ने देश के इन तीन थानों को दिया अवॉर्ड...
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर। नवा रायपुर स्थित आईआईएम कैंपस में आयोजित DGP-IG Conference कांफ्रेंस के प्रथम दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश टॉप-तीन सर्वक्षेष्ठ पुलिस थाने को अवॉर्ड दिए। इसमें प्रथम पुरस्कार दिल्ली के गाजीपुर थाने को मिला। जबकि अंडमान और निकोबार के पहरगांव पुलिस स्टेशन को दूसरा और कर्नाटक के रायचूर जिले के कवितला पुलिस स्टेशन को तीसरा स्थान मिला। थानों का चयन कुल 70 से ज्यादा कैटेगरी आधारित पैरामीटर्स पर किया गया। इस दौरान मंच पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, रॉ चीफ पराग जैन और आईबी चीफ तपन डेका भी मौजूद रहे। इधर, बीच देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवा रायपुर पहुंच चुके हैं। वे शनिवार को आयोजित उक्त कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

    Uploaded media

    इन मानकों पर दिया गया पुरस्कार 

    गाजीपुर थाना के प्रभारी यू. बाला शंकरन ने बताया कि मूल्यांकन में थानों की साफ-सफाई, जनता से व्यवहार, अपराध निपटान की गति, लंबित मामलों की स्थिति, साइबर और महिला सुरक्षा जैसे मानकों को शामिल किया गया था।

    जारी है हाई-लेवल चर्चा 

    बताया जा रहा है कि कॉन्फ्रेंस रात 8 बजे तक चलेगी, जो फिलहाल जारी है। देश की इंटरनल सिक्योरिटी, इंटेलिजेंस सिस्टम और भविष्य की स्ट्रेटेजी पर हाई-लेवल चर्चा हो रही है। बताया जाता है कि इस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी भी उपस्थित हैं। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार और रविवार को होने वाले सत्रों में शामिल रहेंगे। शनिवार को वे सुबह 8 बजे से रात 8:30 बजे तक कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहेंगे, जबकि 30 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4:30 बजे तक हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए स्पीकर हाउस ट-1 में ठहरेंगे, जबकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह वित्त मंत्री आवास ट-11 में ठहरे हैं।

    इन मुद्दों पर होगी चर्चा  

    विकसित भारत : सुरक्षा आयाम विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में अगले दो दिनों में वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद  निरोध, आपदा  प्रबंधन, महिला सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था में फॉरेंसिक विज्ञान एवं एआई के उपयोग जैसे प्रमुख सुरक्षा मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी।   

    Twitter Post

     

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts