Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

UGC NET 2025: आवेदन प्रक्रिया के आखिरी चरण की एडवाइजरी जारी, दिसंबर में होगी परीक्षा

आवेदन प्रक्रिया के आखिरी चरण की एडवाइजरी जारी, दिसंबर में होगी परीक्षा
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एजुकेशन डेस्क। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने UGC NET 2025 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया के आखिरी चरण की घोषणा करते हुए एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि पंजीकरण पोर्टल 7 नवंबर 2025 रात 11:50 बजे बंद कर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। 

    वहीं, सलाह दी है कि UGC NET दिसंबर 2025 से जुड़ी नई जानकारी और नोटिस देखने के लिए उम्मीदवार नियमित रूप से NTA की आधिकारिक वेबसाइट [ugcnet.nta.nic.in] पर विजिट करते रहे।

    जमा करनी होगी फीस

    आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सुनिश्चित आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जिन्होंने परीक्षा शुल्क जमा कर दिया है, केवल उनकी प्रक्रिया को पूरा माना जाएगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को आवेदन जमा करने के बाद पुष्टिकरण पृष्ठ (Confirmation Page) जरूर डाउनलोड करना होगा। एजेंसी ने उम्मीदवारों को निर्देश दिए है कि शुल्क भुगतान से पहले अपने विवरण की सावधानीपूर्वक जांच कर ले, क्योंकि भुगतान के बाद किसी भी प्रकार का बदलाव संभव नहीं होगा।

    ऐसे करें आवेदन

    • पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
    • अब “UGC NET DEC 2025 के लिए पंजीकरण” पर क्लिक करें।
    • यदि पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो “नया पंजीकरण” चुनें।
    • पहले से पंजीकृत हैं, तो “लॉगिन” करें।
    • आवेदन पत्र भरें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
    • सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा।
    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni

    Latest Posts