Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

300 करोड़ की जमीन पर ‘कब्जे की साजिश’ का आरोप ! टीवी एक्ट्रेस रेमन कक्कड़ पहुंचीं इंदौर कलेक्टर दफ्तर

 टीवी एक्ट्रेस रेमन कक्कड़ पहुंचीं इंदौर कलेक्टर दफ्तर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

     इंदौर। शहर की सबसे महंगी जमीनों में शामिल एक विवाद ने शुक्रवार को उस वक्त तूल पकड़ लिया, जब टीवी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस रेमन कक्कड़ सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुंच गईं। करीब 300 करोड़ रुपये की बेशकीमती जमीन पर कब्जे की कोशिश के आरोपों ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। एक्ट्रेस ने पूरे मामले को लेकर प्रशासन को लिखित आवेदन सौंपा और साफ आरोप लगाया कि उनकी पैतृक संपत्ति पर सुनियोजित तरीके से कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में पहले ही इंदौर पुलिस एक शराब कारोबारी सूरज रजक के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है, जिससे मामले की गंभीरता साफ झलकती है।

     

    परिवार की जमीन पर नजर’, चार वारिसों का दावा

    मीडिया से बातचीत में रेमन कक्कड़ ने बताया कि विवादित जमीन उनके पिता की संपत्ति थी, जो अब उनकी मां, दोनों भाइयों और उनके नाम दर्ज है। उन्होंने कहा कि एक कारोबारी ने इस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की, जिसके बाद हमें पुलिस का सहारा लेना पड़ा।

    सोशल मीडिया पर झूठ का खेल’, एक्ट्रेस ने दी चेतावनी

    रेमन कक्कड़ ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को भ्रामक और साजिशन फैलाया गया झूठ बताया। उन्होंने साफ कहा कि कुछ लोग जानबूझकर गलत जानकारी फैला रहे हैं, लेकिन ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और जल्द सच्चाई सामने आएगी।

     

    कलेक्टर से मुलाकात नहीं, फिर भी सौंपे अहम दस्तावेज

    हालांकि एक्ट्रेस की किसी वरिष्ठ अधिकारी से सीधी मुलाकात नहीं हो सकी, लेकिन उन्होंने जरूरी दस्तावेज संबंधित अधिकारियों को सौंप दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रशासन अब इस पूरे मामले की गहन जांच की तैयारी में है।

    पुलिस की कार्रवाई पर जताया भरोसा

    रेमन कक्कड़ ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि शिकायत दर्ज होते ही कार्रवाई शुरू हो गई, जिससे उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है।

    सड़क के लिए दी गई जमीन पर व्यापारिक खेल’?

    इस पूरे विवाद में सबसे बड़ा खुलासा यह है कि यह जमीन पहले ही इंदौर विकास प्राधिकरण को सड़क निर्माण के लिए दी जा चुकी है। ऐसे में इस जमीन पर किसी भी तरह की व्यावसायिक गतिविधि पूरी तरह प्रतिबंधित है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts