New York Mayor Election :ट्रंप की पॉपुलेरिटी में भारी गिरावट, एक साल में 18 % गिरी रेटिंग अप्रूवल, कल मेयर चुनाव में होगा लिटमस टेस्ट

मेयर चुनाव में भारतवंशी नेता जोहरान ममदानी (33) एक बड़ा चेहरा बनकर उभरें हैं।
Follow on Google News
ट्रंप की पॉपुलेरिटी में भारी गिरावट, एक साल में 18 % गिरी रेटिंग अप्रूवल, कल मेयर चुनाव में होगा लिटमस टेस्ट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वॉशिंगटन डीसी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को अमेरिका में दोबारा चुने जाने को आगामी 5 नवंबर को एक साल पूरा होने जा रहा है। लेकिन उससे एक दिन पहले यानी 4 नवंबर 2025 को उनके लिए अब तक का सबसे बड़ा लिटमस टेस्ट होने वाला है। साथ ही इस दिन न्यूयॉर्क सिटी अपने नए मेयर का चुनाव करेगी दूसरी ओर वर्जीनिया व न्यूजर्सी राज्य में गवर्नर और विधानसभा चुनाव भी होने है। ऐसे में ट्रंप अपने 1 साल को पूरा करन के दौरान कठिन टेस्ट से गुजरने वाले हैं।

    ट्रंप की लोकप्रियता में भारी गिरावट

    ट्रंप की पिछले एक साल में नवंबर के शुरुआती महीनों तक में नेट अप्रूवल रेटिंग 18% तक गिर चुकी है। जो पूर्व राष्ट्रपति ओबामा और बाइडेन दोनों के पहले वर्ष से काफी नीचे है। जहां ओबामा के पहले वर्ष के अंत में यह 3% और बाइडेन के कार्यकाल में नेट अप्रूवल रेटिंग में 7% की गिरावट आई थी। बता दें ट्रंप इन दिनों युद्ध की घोषणाएं रुकवाने का दावा करने, टैरिफ लगाने के लिए सबसे ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं।

    वर्जानिया से लेकर न्यूयॉर्क तक चुनाव की गूंज

    वॉशिंगटन से लेकर वर्जीनिया और न्यूयॉर्क तक सभी लोगों की नजरें इस चुनाव पर टिकी हैं। दरअसल यह चुनाव तय करेगा कि ट्रम्प का दूसरा कार्यकाल जनता की उम्मीदों पर खरा उतर रहा है या नहीं। रिपब्लिकन पार्टी इसे नीतिगत मजबूती का सबूत मान रहे हैं, जबकि डेमोक्रेट्स इसे ‘मिनी रेफरेंडम’ का नाम दे रहे हैं। वहीं अमेरिका राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपनी पार्टी के बजाय कूमो का समर्थन किया क्योंकि वे ममदानी को रोकना चाहते हैं। बता दें न्यूयॉर्क डेमोक्रेट का गढ़ है जहां लंबे समय से उनका दबदबा जारी है।

    मेयर इलेक्शन में भारतवंशी ममदानी आगे

    4 नवंबर को होने वाले न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में भारतीय मूल के युवा नेता जोहरान ममदानी (33) एक बड़ा चेहरा बनकर उभरें हैं। वे न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के सदस्य भी हैं। जोहरान युगांडा के लेखक महमूद ममदानी और फिल्म निर्माता मीरा नायर के बेटे हैं। वे डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट हैं और प्रोग्रेसिव वोटरों, युवा, अफ्रीकी-अमेरिकी और लैटिन समुदाय के मजबूत समर्थन में से एक हैं। उन्होंने अपने चुनाव प्रचार के वक्त न सिर्फ शहर की बढ़ती रहने की लागत को मुद्दा बनाया है, बल्कि अमीरों पर टैक्स लगाकर गरीब तबकों के लिए आवास की योजनाएं देने का वादा भी किया है।

    ममदानी फिलहाल 14 प्रतिशत की बढ़त से आगे हैं। उनका सीधा मुकाबला 67 वर्षीय पूर्व गवर्नर एंड्रयू कूमो से है। कूमो​ 4 साल पहले यौन उत्पीड़न के आरोपों के कारण इस्तीफा दे चुके हैं। वे निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें रिपब्लिकन और सेंट्रिस्ट से समर्थन मिल रहा है।

    लेकिन ट्रम्प ममदानी को लेकर नाराज दिखे हैं यहां तक कि ममदानी को लेकर चेतावनी दी है कि अगर वे मेयर बने तो न्यूयॉर्क की संघीय सहायता फंडिंग बंद कर देंगे।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts