Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Pakistan-Afghanistan truce:वैश्विक मंच पर ट्रंप का एक और दावा, कहा-चुटकी में रुकवा सकते हैं पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध

वैश्विक मंच पर ट्रंप का एक और दावा, कहा-चुटकी में रुकवा सकते हैं पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कुआलालंपुर। सत्ता में वापिस आएं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ समय से वे दुनिया में जारी कई युद्ध को रूकवाने का दावा कर रहे हैं। इस बीच ट्रंप रविवार को मलेशिया में आयोजित कंबोडिया-मलेशिया शांति समझौते में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने रेड कॉर्पेट पर स्थानीय कलाकारों के साथ डांस भी किया।

    ट्रंप- हर महीने 1 युद्ध खत्म करवा रहे

    ट्रंप ने कहा, 'जैसा कि आप जानते हैं, मेरी सरकार ने सिर्फ आठ महीनों में आठ युद्ध खत्म किए हैं। हम हर महीने एक युद्ध खत्म कर रहे हैं, अब सिर्फ एक बचा है - पाकिस्तान और अफगानिस्तान का विवाद। इस पर ट्रंप ने कहा कि मैं उसे भी बहुत जल्दी सुलझा लूंगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हाल ही में झड़पें शुरू हुई हैं, लेकिन वे दोनों देशों के नेताओं को जानते हैं और भरोसा है कि मामला जल्दी सुलझ जाएगा।

    पाकिस्तान-अफगानिस्तान में बढ़ा राजनीतिक तनाव

    हाल ही के दिनों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच डूरंड रेखा पर झड़पें की घटनाएं सामने आई हैं। यह 2,611 किलोमीटर लंबी सीमा ब्रिटिश हुकूमत के समय तय की गई थी, जिसे अफगानिस्तान ने कभी औपचारिक रूप से मान्यता नहीं दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने हाल ही में अफगानिस्तान के अंदर आतंकी ठिकानों पर ड्रोन और फाइटर जेट्स से कई हमले किए, जिसके जवाब में तालिबान लड़ाकों ने कई चौकियों पर कब्जा किया था।

    नोबेल पुरस्कार जीतने के दावे किए थे

    ट्रंप ने 8 युद्धों को सुलझाने का दावा करते हुए नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर निराशा भी जताई। उन्होंने कहा 'आप जानते हैं कि मैंने 8 युद्ध खत्म करवाए हैं। हर बार एक युद्ध सुलझाने पर वह पिछले वाले को भूल जाते हैं। इसके तुरंत बाद ट्रंप ने यह भी कहा कि वह यह सब नोबेल के लिए नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे नोबेल नहीं मिला। किसी और को मिला। वह बहुत अच्छी महिला हैं। मुझे पता नहीं वह कौन हैं, लेकिन वह बहुत उदार थीं, इसलिए मुझे इन सब बातों की परवाह नहीं। मुझे बस लोगों की जान बचाने की परवाह है।'

    शांति समझौते पर क्या बोले ट्रंप

    ट्रंप समारोह में कंबोडिया और थाईलैंड के बीच ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर के मौके पर अपने विचार रख रहे थे। उन्होंने कहा, 'हमने वो कर दिखाया जो लोग कहते थे असंभव है। इस एक समझौते से ही लाखों लोगों की जान बची है। यह दक्षिण-पूर्व एशिया के लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन है।' ट्रंप ने दोनों देशों के नेताओं की 'साहसिक पहल' की सराहना की और कहा कि अमेरिका ने इस समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts