ग्वालियर। प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग ने सरकार को वित्तीय वर्ष में लक्ष्य से 511 करोड़ रुपए ज्यादा राजस्व कमाकर दिया है। विभाग ने 4400 करोड़ का टारगेट वित्तीय वर्ष पूरा होने से छह दिन पहले ही हासिल कर लिया था। शासन ने परिवहन विभाग को 5700 करोड़ का टारगेट दिया था, लेकिन जीएसटी कम होने और ई-व्हीकल टैक्स फ्री होने पर अक्टूबर में राजस्व लक्ष्य घटाकर 4400 करोड़ कर दिया था। आयुक्त ने सभी परिवहन अधिकारियों को राजस्व लक्ष्य पूरा करने के लिए बधाई दी। जिन जिलों ने लक्ष्य से ज्यादा राजस्व कमाकर दिया है, उन्हें प्रशस्ति-पत्र दिए जाएंगे। शासन द्वारा विभाग को नए वित्तीय वर्ष में 10 फीसदी वृद्धि के हिसाब से 5300 करोड़ का राजस्व लक्ष्य मिल सकता है।
परिवहन विभाग ने ग्वालियर जिले को 410 करोड़ का रेवेन्यू टारगेट दिया था। 20 फीसदी कम होने पर लक्ष्य 328 करोड़ रह गया था, लेकिन जिला टारगेट को पूरा करने में 20 करोड़ से पिछड़ गया। 31 मार्च तक 308 करोड़ ही राजस्व आया। जिले को व्यापार मेले में बिके 33158 वाहनों से टैक्स के रूप में 105.44 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ था।
वर्ष लक्ष्य प्राप्त राजस्व
शासन वित्तीय वर्ष 2025-26 में मिले 4400 करोड़ रुपए राजस्व लक्ष्य के एवज में 4911 करोड़ राजस्व प्राप्त किया है।
उमेश जोगा, परिवहन आयुक्त, मप्र