PlayBreaking News

भीड़, जश्न और फिर गोलियां...टाइम्स स्क्वायर में जो हुआ, उसका वीडियो तेजी से वायरल

न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर में हजारों लोग जश्न मना रहे थे, तभी अचानक गोलियों की आवाज से भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए दौड़ पड़े। पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। आखिर भीड़ के बीच क्या हुआ और वीडियो में क्या दिखा? पढ़ें पूरी खबर।
Follow on Google News
टाइम्स स्क्वायर में जो हुआ, उसका वीडियो तेजी से वायरल
टाइम्स स्क्वायर में जश्न का माहौल अचानक गोलियों की आवाज से मातम में बदल गया

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दुनिया के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक टाइम्स स्क्वायर के पास अचानक गोलीबारी की घटना सामने आई। इलाके में हजारों लोग मौजूद थे और माहौल जश्न का था, लेकिन कुछ ही सेकंड में हालात पूरी तरह बदल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोलियों की आवाज सुनते ही लोग घबरा गए और सुरक्षित जगह की तलाश में भागने लगे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में भी लोगों को इधर-उधर दौड़ते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद पूरे इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।

मौके पर मौजूद थी भारी पुलिस फोर्स

जानकारी के अनुसार, यह घटना स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर करीब 3:40 बजे हुई। उस समय बड़ी संख्या में लोग एनबीए चैंपियनशिप में न्यूयॉर्क निक्स की जीत का जश्न मनाने के लिए सड़कों पर जुटे हुए थे। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) ने पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। अधिकारियों के अनुसार, आयोजन को देखते हुए करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इसके बावजूद गोलीबारी की घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया।

फायरिंग के बाद मची भगदड़

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक कई गोलियों जैसी आवाज सुनाई दी। इसके बाद लोगों में डर फैल गया और बड़ी संख्या में लोग भागने लगे। चूंकि इलाका पर्यटकों और स्थानीय लोगों से भरा हुआ था, इसलिए कुछ समय के लिए स्थिति बेहद अराजक हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गोली चलने की आवाज के बाद लोग सड़कों और फुटपाथों पर तेजी से दौड़ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी एक खड़ी पुलिस गाड़ी से कुछ ही दूरी पर हुई थी।

Twitter Post

एक व्यक्ति अस्पताल पहुंचाया गया

न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट ने पुष्टि की है कि घटना के बाद एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उसकी पहचान और हालत को लेकर आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। वहीं पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को घटना के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फायरिंग के पीछे क्या कारण था।

Breaking News

कुछ दिन पहले भी हुई थी ऐसी घटना

यह पहली बार नहीं है जब टाइम्स स्क्वायर में जश्न के दौरान गोलीबारी की खबर सामने आई हो। कुछ दिन पहले, 16 जून को भी इसी इलाके में फायरिंग की घटना हुई थी। उस समय भी न्यूयॉर्क निक्स की ऐतिहासिक जीत के बाद हजारों लोग जश्न मना रहे थे। उस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें लोग गोलियों की आवाज सुनकर भागते दिखाई दिए थे। पुलिस ने तब एक व्यक्ति के पास से लोडेड हथियार बरामद किया था।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts