PlayBreaking News

MP Transfer : 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 3 जिलों के एसपी भी प्रभावित, आदेश जारी

Follow on Google News
MP Transfer : 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 3 जिलों के एसपी भी प्रभावित, आदेश जारी
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 10 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही तीन जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) भी प्रभावित हुए हैं। आदेश के मुताबिक, शहडोल, सिंगरौली और छिंदवाड़ा के एसपी बदले गए।

इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मीनाक्षी शर्मा को पुलिस मुख्यालय भोपाल में ही इसी पद पर सामुदायिक पुलिसिंग और आरटीआई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नर्मदापुरम जोन के पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली को पुलिस मुख्यालय भोपाल में विसबल, पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। जबलपुर रेंज के उप महानिरीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी को पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप महानिरीक्षक पदस्थ किया गया है। जबलपुर रेंज विसबल, उप महानिरीक्षक अतुल सिंह को जबलपुर रेंज में उप महानिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शडहोल जिले के एसपी कुमार प्रतीक को भोपाल में विसबल की 23वीं बटालियन में सेनानी बनाया गया है। छिंदवाड़ा में विसबल की आठवीं वाहिनी के सेनानी रामजी श्रीवास्तव को शहडोल एसपी पदस्थ किया गया है। सिंगरौली एसपी निवेदिता गुप्ता को छिंदवाड़ा में विसबल की आठवीं वाहिनी के सेनानी के रूप में स्थानांतरित किया गया है। छिंदवाड़ा एसपी मनीष खत्री को एसपी सिंगरौली और भोपाल में विसबल की 23वीं के सेनानी अजय पांडे को एसपी छिंदवाड़ा के रूप में भेजा गया है। इसके अलावा एक अन्य आदेश के जरिए राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी संदीप भूरिया को नरसिंहपुर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। श्री भूरिया अब तक पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ थे। खजुराहो में पदस्थ एसडीओपी डॉ सलील शर्मा को रीवा में विसबल की नवीं वाहिनी का सहायक सेनानी पदस्थ किया गया है। ये भी पढ़ें- VIDEO : टीकमगढ़ में महिला टीआई को युवक ने मारा थप्पड़, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प; जानें पूरा मामला
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts