Peoples Update Special :ग्वालियर के गर्म तापमान में उगा दिए ब्लूबेरी के फल, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कराएगी तकनीक का पेटेंट           

एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ग्वालियर ने ठंडी जलवायु वाले देश ऑस्ट्रेलिया के ब्लूबेरी को ग्वालियर के गर्म मौसम में भी उगा दिया है। ऑस्ट्रेलिया से 150 पौधे मंगाए गए थे, अब करीब 450 पौधे हैं, जिनमें फल आ गए हैं। ब्लू बेरी स्वास्थ्य की दृष्टि से है काफी फायदेमंद है।
ग्वालियर के गर्म तापमान में उगा दिए ब्लूबेरी के फल, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कराएगी तकनीक का पेटेंट           
ग्वालियर में लगे ब्लूबेरी के पौधे।
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आशीष शर्मा, ग्वालियर। ऑस्ट्रेलिया सहित ठंडी जलवायु में उगने वाले ब्लूबेरी को ग्वालियर के गर्म तापमान में उगाने में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को सफलता मिली है। इससे भविष्य में मप्र और इसी जैसे गर्म जलवायु वाले प्रदेशों में इसकी खेती बड़े पैमाने पर होने की उम्मीद जगी है। ग्वालियर के कृषि विवि परिसर में जनवरी 2025 में ऑस्ट्रेलिया से मंगाए ब्लूबेरी के 150 पौधे रोपे गए थे। अब इनमें फल आना शुरू हो गए हैं।  विवि का कहना है कि  जिस तकनीक से पौधों को जिंदा रखा और उनमें फल तक आए, उस तकनीक को पेटेंट कराने की तैयारी है। अभी भारत में महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में ब्लूबेरी की खेती होती है, क्योंकि वहां की जलवायु इसके लिए अनुकूल है।

    कटिंग करके 450 पौधे तैयार किए 

    विवि के कुलपति प्रो. अरविंद कुमार शुक्ला ने बताया कि ब्लूबेरी के 150 पेड़ों से कटिंग के जरिए 450 पौधे भी तैयार किए गए हैं, जिन्हें कोल्ड स्टोरेज में रखा गया है। नवंबर-दिसंबर में ये पौधे लगाए जाएंगे।  ऑस्ट्रेलिया से जब पौधे मंगाकर रोपे गए, तो कुछ समय बाद  सूखने लगे थे, क्योंकि यहां का मौसम इनके लिए अनुकूल नहीं था। ऐसे में मिट्टी का पीएच लेवल 4.2 से 4.5 रखा गया, हर दिन 4-5 बार पानी दिया गया और सबसे जरूरी चीज इन्हें जिंदा रखने के लिए पोषक तत्व दिए गए। 

    Uploaded media

    पौष्टिक और एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर 

    ब्लूबेरी एक अत्यधिक पौष्टिक और एंटी ऑक्सीडेंट (एंथोसायनिन) से भरपूर सुपरफूड है। हृदय स्वास्थ्य, मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली और बेहतर दिमागी कार्यक्षमता के लिए इसका सेवन अच्छा माना जाता है।  यह कम कैलोरी (1 कप में लगभग 80) और उच्च फाइबर वाला फल है, जो मधुमेह नियंत्रण, कैंसर की रोकथाम और आंखों की रोशनी के लिए बेहद फायदेमंद है।

    पौधों को जिंदा रखने काफी मेहनत की

    ब्लूबेरी ऑस्ट्रेलिया का मुख्य फल है। ग्वालियर का तापमान काफी गर्म रहता है, इसलिए पौधों को जिंदा रखने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। अब फूल और फल आना शुरू हो गए हैं। जिस तकनीक से ब्लूबेरी के पौधों को जिंदा रखकर उनमें फल उगाए हैं, उसे पेटेंट कराने जा रहे हैं।  

    डॉ. सुषमा तिवारी, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विवि ग्वालियर

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts