बड़ा हादसा टला, बैतूल के बरबतपुर में धंसा ट्रैक, मरम्मत में जुटा रेलवे का अमला

Follow on Google News
बड़ा हादसा टला, बैतूल के बरबतपुर में धंसा ट्रैक, मरम्मत में जुटा रेलवे का अमला
बैतूल। भारी बारिश की वजह से नई दिल्ली-चेन्नई रेलमार्ग पर बैतूल के बरबतपुर में ट्रैक धंसक गया। घटना के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। अप और डाउन ट्रैक के बीच पानी निकासी के लिए बनाई नाली के टूट जाने से पानी अप ट्रैक के नीचे पहुंच गया था।रविवार को रेलवे ट्रैक के खंबा नंबर 802/29 के पास अप ट्रैक से गुजर रही हिमसागर एक्सप्रेस के लोको पायलट को झटका महसूस हुआ तब उन्होंने रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी और फौरन ट्रेन रोकी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान कई ट्रेनों के पहिए भी थम गए। नागपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया मरम्मत कार्य में जुटे कर्मचारी

मरम्मत कार्य में जुटे कर्मचारी

घटना की सूचना मिलने पर रेलवे के डीईएन, एडीईएन ने मौके का मुआयना किया। रेलवे के अधिकारियों ने तत्काल ही निरीक्षण करने के बाद मरम्मत का कार्य कराया। रेलवे ट्रैक पर गिट्टी डाली गई और पानी निकासी के लिए जेसीबी मशीनकी मदद से नाली बनाई गई। सैकड़ों मजदूर और रेलवे कर्मचारी कार्य में जुटे। मरम्मत के दौरान ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया। इस ट्रैक पर रेलवे ने अभी भी काशन ऑर्डर जारी रखा है। फिलहाल ट्रेनों को इस ट्रैक पर 30 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चलाया जा रहा है।

पानी निकासी के लिए बनाई नाली

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह से रेलवे की टीम क्षतिग्रस्त हिस्से के आसपास के ट्रैक की मरम्मत करने में जुटी हुई है। अप और डाउन ट्रैक के बीच पानी निकासी के लिए बनाई गई कंक्रीट की नाली के टूटे हिस्से में तारपोलिन बिछाया गया है ताकि पानी का रिसाव ट्रैक में ना हो सके। इस हिस्से में नाली का निर्माण भी शुरू किया गया है। ये भी पढ़ें- मंदसौर : भगवान पशुपतिनाथ की प्रतिमा पर पड़े निशान, BJP के पूर्व विधायक ने CM से किया कार्रवाई का आग्रह
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts