मप्र में लाड़ली बहनों को दी जाने वाली राशि 1,500 रुपए करने का आ सकता है प्रस्ताव

Follow on Google News
मप्र में लाड़ली बहनों को दी जाने वाली राशि 1,500 रुपए करने का आ सकता है प्रस्ताव

भोपाल। प्रदेश में प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को एक साल पूरे हो गए हैं। पिछले साल 10 जून को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योजना की शुरुआत जबलपुर से करते हुए 1.25 करोड़ बहनों के खातों में एक हजार रुपए के मान से राशि ट्रांसफर की थी। यह राशि अक्टूबर में बढ़ाकर 1,250 रुपए कर दी गई और अब जुलाई में आने वाले बजट में बहनों के लिए 1,500 रुपए प्रति माह देने का प्रस्ताव आ सकता है। अब तक 19 हजार करोड़ से अधिक की राशि खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है। योजना में शामिल बहनों की उम्र 23 से घटाकर 21 साल की विवाहित बहनों को भी जोड़ा गया। इससे संख्या 1.31 करोड़ हो गई।

प्रमुख सचिव से संपर्क नहीं: बहनों को बजट में 1,500 रुपए देने का प्रावधान किए जाने के संबंध में प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास संजय शुक्ला से दो बार संपर्क किया गया, लेकिन उपलब्ध नहीं हुए। वॉटसऐप पर सवालों के जवाब मांगे, लेकिन नहीं मिले।

इस तरह ट्रांसफर की राशि

  • जून 23 से अगस्त तक प्रति माह 1,209 करोड़ रुपए
  • सितंबर 23 में बहनों के खातों में 1,269 करोड़ रुपए
  • अक्टूबर 23 में 1,596 करोड़ रु.
  • नवंबर-दिसंबर 23 में 1,250 करोड़ रुपए
  • जनवरी 24 से जून तक हर माह करीब 1,250 करोड़ रुपए
  • अगस्त 2023 में 1.25 करोड़ पात्र बहनों के खातों में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर अलग से 250 रुपए के मान से 312 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई थी।
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts