Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उज्जैन के गांव में हेलीकॉप्टर से आई बारात, बेटे की इच्छा पूरी करने पिता ने खर्च किए लाखों रुपए

उज्जैन के गांव में हेलीकॉप्टर से आई बारात, बेटे की इच्छा पूरी करने पिता ने खर्च किए लाखों रुपए
उज्जैन के चौंसला गांव से एक दूल्हा हेलीकॉप्टर से अपनी बारात लेकर इंगोरिया गांव पहुंचा। वहीं दोनों गांव में हेलीकॉप्टर से आई बारात को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। हेलीकॉप्टर को उतारने के लिए दोनों गांव में हेलीपैड बनाए गए। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हेलीकॉप्टर को लैंड कराया गया।

हेलीकॉप्टर के लिए अहमदाबाद की कंपनी से किया संपर्क

कप्तान सिंह की शादी इंगोरिया की रहने वाली लक्ष्मी कुंवर से तय हुई है। वहीं बारात सोमवार को जानी थी। हलीकॉप्टर के लिए अहमदाबाद की एसके कंपनी से संपर्क किया गया। इसमें लगभग 12.50 लाख रुपए की डील फाइनल होने के बाद पुलिस, जिला प्रशासन, फायर डिपार्टमेंट से एनओसी सहित सभी जरूरी दस्तावेज तैयार कर लिए गए है।

दोनों गांवों में बने हेलिपेड

हेलीकॉप्टर लैंडिग के लिए गांव चौंसला और इंगोरिया में हेलीपेड बनाए गए और विधिवत अनुमति ली गई। मौके पर घट्टिया थाने का पुलिस बल भी तैनात रहा। 14 अप्रैल को दोपहर 2:15 बजे हेलीकॉप्टर चौंसला में उतरा था। शाम 5:20 बजे दूल्हा हेलीकॉप्टर से इंगोरिया रवाना हो गया था। इसके बाद रात्रि विश्राम के बाद 15 अप्रैल को दुल्हन को लेकर हेलीकॉप्टर से ग्राम चौंसला लौट आया।

पिता ने किया बेटे का सपना पूरा

बता दे की बोरिंग और प्रॉपर्टी का व्यवसाय करने वाले जितेन्द्र सिंह गोहिल के बेटे कप्तान सिंह का सपना था कि वह अपनी बारात को हेलीकॉप्टर से ले जाए। इसके बाद जितेन्द्र ने बताया कि उन्होंने बेटे का सपना पूरा किया।

दूल्हे ने की अपनी खुशी व्यक्त

कप्तान सिंह ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उसका सपना था, जिसे उसके पिता ने पूरा किया। उसे गर्व है कि वो अपनी दुल्हन को हेलिकॉप्टर से लाया और यह पल हमेशा उसकी यादों में रहेगा। ये भी पढ़ें- Xiaomi 16 में मिलेगी सुपर-बड़ी बैटरी, क्या ये फोन कॉम्पिटिटर्स को देगा टक्कर? जानें फ्रीचर्स
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts