PlayBreaking News

इंतजार खत्म...! बिग बॉस 17 के प्रोमो के बाद संभावित कंटेस्टेंट की लिस्ट आई सामने, जानें कब से शुरू होगा शो

Follow on Google News
इंतजार खत्म...! बिग बॉस 17 के प्रोमो के बाद संभावित कंटेस्टेंट की लिस्ट आई सामने, जानें कब से शुरू होगा शो
एंटरटेनमेंट डेस्क। भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 17 का प्रोमो रिलीज हो गया है। इसकी होस्टिंग भी बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान ही करेंगे। हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर प्रोमो रिलीज कर इसकी जानकारी दी। इससे फैंस का एक्साइटमेंट लेवल और बढ़ गया है।

सलमान ने खोला बिग बॉस 17 का दरवाजा

प्रोमो में सलमान खान दमदार अदांज में एंट्री लेते नजर आए। सिंपल वॉक करते हुए आगे बढ़ते दिखे और फिर एकदम से दरवाजा बंद हो गया। सलमान ने जैसे ही दरवाजा खोला तो उनका पूरा लुक बदल गया। प्रोमो में सलमान ने तीन नए लुक दिखाए हैं। वे हर एक लुक में दरवाजा खोलकर बाहर आते हैं और इसके साथ ही बैकग्राउंड म्यूजिक भी बदलता जाता है।

इन तीन लुक्स में नजर आए सलमान

प्रोमो में सलमान ने शो की थीम से भी पर्दा उठाया है। शो की थीम दिल, दिमाग और दम पर बेस्ड है। प्रोमो में सलमान अपने हर एक बदलते लुक के साथ कहते हैं, अब तक आपने बिग बॉस की आंख देखी है, अब दिखेंगे बिग बॉस के तीन अवतार दिल, दिमागी दिमाग और दम, अभी के लिए इतना ही प्रोमो हुआ खतम। उनका पहला लुक दिल के लिए, दूसरा लुक दिमाग और तीसरा लुक दम को दर्शाता है। प्रोमो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://www.instagram.com/p/CxLSmuEt_VK/?utm_source=ig_web_copy_link

ये हो सकते हैं शो के संभावित कंटेस्टेंट

  • ईशा मालवीय बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट हो सकती हैं। एक्ट्रेस को टीवी सीरियल उडारियां से लोकप्रिय हुईं हैं।
  • कंटेस्टेंट की लिस्ट में कपल कंवर ढिल्लों और ऐलिस कौशिक का नाम भी सामने आया है। कपल पंड्या स्टोर सीरियल में काम कर चुके हैं।
  • समर्थ जुरेल ने अपनी एक्टिंग की शुरूआत सीरियल उडारियां से की।
  • ट्विंकल अरोड़ा एक्ट्रेस ने बिग बॉस का हिस्सा बनने पर हामी नहीं भरी है, लेकिन लिस्ट में उनका नाम भी माना जा रहा है।
  • विवेक चौधरी और खुशी चौधरी भी शो का हिस्सा हो सकते हैं। दोनों ही लोकप्रिय यूट्यूबर हैं।
  • अनुराग डोभाल एक पॉपुलर यूट्यूबर है, जिनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैनफॉलोइंग हैं।
  • ईशा सिंह को भी बिग बॉस के 17 सीजन में मेकर्स ने अप्रोच किया है।

कब से शुरू होगा शो

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस 17' की प्रीमियर डेट का अभी तक आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि बिग बॉस का नया सीजन अगले महीने यानी अक्टूबर में शुरू हो सकता है। (इनपुट - विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- Parineeti-Raghav Wedding : 24 सितंबर को उदयपुर में बजेगी शहनाई, शादी का कार्ड हुआ वायरल; जानें वेन्यू की पूरी डिटेल
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts