डेरियन गैप से वर में घुसने वाले शरणार्थियों की संख्या बढ़ी

भूख से मौत, तस्करी और यौन शोषण के जोखिम के बाद भी इस खतरनाक रास्ते को नहीं छोड़ रहे अवैध अप्रवासी
Follow on Google News
डेरियन गैप से वर में घुसने वाले शरणार्थियों की संख्या बढ़ी

नई दिल्ली। पिछले साल केवल दिसंबर महीने में अमेरिका में घुसपैठ की कोशिश करने वालों की संख्या साढ़े 3 लाख से ऊपर चली गई। इसमें वे लोग शामिल नहीं, जो भीतर पहुंचकर आम लोगों के बीच घुलमिल चुके थे। डिपार्टमेंट ऑफ होम सिक्योरिटी ने ये डेटा जारी करते हुए अवैध इमिग्रेशन पर चिंता जताई। कई देशों के लोग अमेरिका को अपने लिए शरणगाह मान रहे हैं। लेकिन ये देश सबको शरण नहीं दे सकता, इसलिए अनाधिकृत तौर पर एंट्री हो रही है। इसमें डेरियन गैप सबसे प्रचलित रास्ता बन चुका है। दलदली रेनफॉरेस्ट वाले इस रास्ते पर कई दूसरे खतरे भी हैं। यह नॉर्थ कोलंबिया और साउथ पनामा के बीच बेहद घना जंगल है। करीब सौ किमी में फैला ये इलाका वर्षावन है यानी यहां काफी बारिश होती है, साथ ही भीतर धूप नहीं जा पाती।

ह्यूमन ट्रैफिकिंग, रेप आम

दक्षिण से उत्तर अमेरिका की तरफ जाता ये रास्ता क्रिमिनल गुटों से भरा पड़ा है। ये समूह रास्ते में लोगों को लूटते हैं। मेडिकल राहत देने वाली संख्या डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स के अनुसार, डेरियन गैप में हर साढ़े 3 घंटे में कोई न कोई राहगीर यौन शोषण का शिकार होता है। इस तरह से रूट यौन अपराधों का रास्ता भी बन चुका है। इसके अलावा यहां कई लोग भूख से भी मारे जाते हैं। इतने खतरों के बाद भी अवैध इमिग्रेंट्स के लिए ये पसंदीदा रूट बन चुकी है।

People's Reporter
By People's Reporter
Bhopal
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts