Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दंपति को बंधक बनाकर 22 तोला सोना व ढाई लाख रुपए नकदी ले उड़े बदमाश , सौंसर में कपास कारोबारी के घर चड्डी-बनियान गैंग ने डाली डकैती

Follow on Google News
दंपति को बंधक बनाकर 22 तोला सोना व ढाई लाख रुपए नकदी ले उड़े बदमाश , सौंसर में कपास कारोबारी के घर चड्डी-बनियान गैंग ने डाली डकैती

छिंदवाड़ा, सौंसर। पांढुर्णा जिले के सौंसर में एक बड़ी वारदात दरमियानी रात सामने आई है, एक कपास कारोबारी के मकान में दरम्यानी रात लगभग 3:30 बजे चड्डी बनियान गैंग ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। इस गैंग के 6- 7 डकैतों ने घर में घुसकर पहले कारोबारी दंपति को बंधक बनाया और उसके बाद लाखों के जेवर और नगद रुपए लेकर फरार हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सौंसर के सिविल लाइन एरिया में रहने वाले कपास कारोबारी राजेंद्र सावल के मकान में रात लगभग 3 बजे 6- 7 से ज्यादा बदमाशों ने दंपति को बंधक बनाया। उसके बाद लगभग 22 तोले सोने के जेवरात और लाखों के चांदी के जेवरात सहित लगभग 2 से ढाई लाख रुपए नगद लेकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।

ग्रिल काटकर पीछे से घर में घुसे डकैत

सौंसर के सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले कपास कारोबारी राजेंद्र सावल जिस क्षेत्र में रहते हैं, वहां उनके मकान के पीछे लगभग सुनसान इलाका है। इसी का फायदा उठाकर डकैत मकान के पीछे से ग्रिल काटकर घर में घुसे और उनके पास डंडे और रॉड व पिस्टल जैसे घातक हथियार थे। इस डकैती में एक ऐसी बात सामने आई है , जिससे सभी लोग हैरान हैं। दरअसल जब डकैतों ने राजेन्द्र सवाल को बंधक बनाया तो उनकी पत्नी ने डकैतों से कहा कि आपको जो भी लेना है घर से ले लो, पूरा घर खुला है। लेकिन मारपीट नहीं करना। डकैत पूरे घर से कीमती सामान समेटकर फरार हो गए, उन्होंने मारपीट नहीं की।

बता दें कि पांढुर्णा में पहले भी ऐसी वारदात घटित हो चुकी हैं, जिसमें डकैतों ने तीन लोगों की हत्या कर दी थी। रात 4 बजे कारोबारी ने पुलिस थाने पहुंचकर इस घटना की सूचना दी और 4:30 बजे एडिशनल एसपी नीरज सोनी सहित टीआई और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए थे तभी से मामले की तफ्तीश चल रही है।

मकान में सीसीटीवी नहीं

पीड़ित कारोबारी का मकान लगभग 7000 वर्गफीट भूमि पर बना हुआ है। इतने बड़े मकान की सुरक्षा के लिए मकान में कोई चौकीदार नहीं रखा गया। इसके अलावा मकान और परिसर में कहीं पर भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए। बड़े कारोबारी होने के बाद भी सुरक्षा की तरफ किसी भी तरह का ध्यान नहीं दिया गया है। जबकि मकान में केवल दंपति मौजूद थे। हालांकि पुलिस अब क्षेत्र के अन्य सीसीटीवी कैमरा की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

पांच टीमों का हुआ गठन

सिविल लाइन में खिड़की तोड़कर घर मे घुसकर धमाकाकर 7 डकैतों ने दंपति को डराकर लूटपाट की है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पांच टीमों का गठन किया गया है। सायबर की मदद से जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। -नीरज सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पांढुर्णा

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts