Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मजदूरों को ड्रम में दिखा बुजुर्ग का शव, शरीर पर नहीं थे कपड़े

इंदौर। उज्जैन के नानाखेड़ी स्टेडियम में निर्माण कार्य चल रहा है। आज मजदूरों को प्लास्टिक के ड्रम में बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। निर्वस्त्र शव की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

बुजुर्ग शिनाख्त नहीं हो पाई

जानकारी के अनुसार, शनिवार नानाखेड़ा स्टेडियम में कुछ मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान वे पानी लेने के लिए ड्रम के पास गए तो देखा कि अंदर बुजुर्ग का शव पड़ा है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ड्रम से निकाला। बुजुर्ग का शव निर्वस्त्र था। पुलिस उसकी शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है।

लोगों से की जा रही पूछताछ

मजदूरों ने बताया कि शुक्रवार शाम को वे काम खत्म करके गए थे। उस दौरान ड्रम में भरे पानी का उपयोग किया था। बाद में घर चले गए थे। शनिवार को काम पर आए और ड्रम के पास गए तो अंदर बुजुर्ग का शव पड़ा है। पुलिस ने बुजुर्ग के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि दो दिन पहले मजदूरों ने उक्त बुजुर्ग को स्टेडियम के आसपास घूमते देखा था। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग की उम्र करीब 60 से 70 वर्ष के बीच है। घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से बुजुर्ग के बारे में पता किया जा रहा है। ये भी पढ़ें: बीजेपी महासचिव विजयवर्गीय ने 48 सेकंड में लगाए 59 पुशअप, नरोत्तम मिश्रा ने बल्लेबाजी में आजमाया हाथ; मारे चौके-छक्के
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts