RCB Vs LSG :आखिरी ओवर में बढ़ी थी टेंशन, और फिर राठी को बुलाया, पंत ने बताया कैसे RCB से छीनी जीत

स्पोर्ट्स डेस्क। LSG बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गए मैच में लखनऊ ने ऋषभ पंत की शानदार कप्तानी के आगे बेंगलुरु जीत नहीं सकी। लखनऊ को यह जीत 6 मुकाबलों के बाद मिली है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। बारिश के कारण मैच 19- 19 ओवर का किया गया। DLS मेथड के तहत RCB को 9 रन से हराया।
मार्श की शतकीय पारी
इस मुकाबले में जीत के सबसे बड़े हीरो मिचेल मार्श रहे। उन्होंने सिर्फ 56 गेंदों में 111 रन की विस्फोटक पारी खेली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। मार्श की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए पंत ने कहा, उनकी पारी अविश्वसनीय थी। हम जानते हैं कि टीम लगातार मेहनत कर रही है और यह प्रदर्शन उसी मेहनत का नतीजा है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में हनीट्रैप अलर्ट! ड्रेसिंग रूम से होटल तक निगरानी... बिना परमिशन 'नो एंट्री', BCCI ने सुनाया सख्त फरमान
जीत के बाद क्या बोले पंत
कप्तान ऋषभ पंत की कप्तानी वाली LSG ने अहम मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। मैच के बाद कप्तान पंत काफी राहत में नजर आए। उन्होंने कहा कि यह जीत पूरी टीम के लिए बेहद खास है, क्योंकि लंबे समय से टीम सही संयोजन तलाशने में जुटी हुई थी। पंत ने कहा, यह हमारे लिए बहुत अच्छा मैच रहा। पूरी टीम के लिए इस जीत का काफी मतलब है।
हम लगातार अलग-अलग चीजें आजमा रहे थे। एक टीम के तौर पर एक ही सोच के साथ खेलना जरूरी था। यह सीजन हमारे लिए कठिन रहा, लेकिन कई बार आपको संघर्ष के दौर से गुजरना पड़ता है।
यह भी पढ़ें: फ्लाइट में वेपिंग करते दिखे युजवेंद्र चहल! वायरल VIDEO से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
आखिरी ओवर में पंत ने कैसे बदला गेम
मैच का सबसे रोमांचक पल आखिरी ओवर में देखने को मिला। बेंगलुरु के लिए उस समय रोमारियो शेफर्ड क्रुणाल पंड्या क्रीज पर मौजूद थे। दोनों ही बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं, ऐसे में पंत के सामने सही गेंदबाज चुनने की चुनौती थी। पंत ने खुलासा किया कि आखिरी ओवर से पहले उन्होंने अपने दोनों स्पिनरों से बातचीत की थी। दिलचस्प बात यह रही कि दोनों गेंदबाज जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार थे, जिससे फैसला लेना और मुश्किल हो गया था।
हम जानते हैं एक टीम के तौर पर मेहनत कर रहे हैं...
अंतिम ओवर की कमान दिग्वेश राठी ने संभाली और उन्होंने कप्तान के भरोसे को सही साबित किया और आखिरी ओवर में सिर्फ 10 रन खर्च किए। जीत के बाद पंत ने अपने गेंदबाजी आक्रमण की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा, हम जानते हैं कि एक टीम के तौर पर हम काफी मेहनत कर रहे हैं। इस सीजन हमारी सबसे बड़ी ताकत गेंदबाजी रही है। जिस तरह से हमारे गेंदबाजों ने मेहनत की है, वह शानदार है। खासकर प्रिंस, शमी भाई, राठी, आवेश और मयंक ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ लखनऊ की टीम ने न सिर्फ आत्मविश्वास हासिल किया है, बल्कि टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को भी मजबूत किया है।










